प्रियंका ने इंदिरा गांधी को महापुरुष कहा…गलती का अहसास होने पर ये बोलीं; भाजपा का तंज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 05 अक्टूबर 2023। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश दौरे पर रहीं। प्रियंका धार के मोहनखेड़ा पहुंची और जैन तीर्थ के दर्शन कर सभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को महापुरुष बता गई। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी अपनी दादा इंदिरा गांधी की बात कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा-‘मेरी दादी इंदिरा गांधी भी महापुरुष थी। कुछ ही सेकंड में गलती का एहसास होते हुए उन्होंने कहा- नहीं वो पुरुष नहीं थीं, एक बहुत बड़ी हस्ती थीं’। अब भाजपा नेता प्रियंका के इस बयान को गांधी परिवार का गुमान बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रियंका इंदिरा गांधी को जनता की सेवक नहीं, बड़ी हस्ती बता रहीं हैं।

प्रदेश की जनता से किए ये वादे
इसके आलावा प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस सरकार बनने पर कई योजनाएं शुरू करने की गारंटी दी। उन्होंने कहा- प्रदेश में कांग्रेस सरकारा बनने के बाद किसानों के कर्ज फिर से माफ करेंगे। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। 200 यूनिट बिजली हाफ दर पर मिलेगी। पुरानी पेंशन फिर से लागू करेंगे। 5 हार्स पावर बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह खाते में मिलेंगे। 

भाजपा को हटाइए, कांग्रेस को जिताइए
प्रियंका ने कहा- मैं सिर्फ वो बातें करना चाहती हूं कि जो सच है। ये देश आपका है, ये प्रदेश आपका है, ये भविष्य आपका है तो जिम्मेदारी भी आपकी है। कांग्रेस पार्टी भी आपकी है, हम सब भी आपके हैं। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसे हल्के में मत लीजिए। संविधान ने आपको बड़ी शक्ति दी है। अब बहुत देख लिया, भाजपा से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस को जिताइए। 

पीएम मोदी के दौरों पर बोला हमला
प्रियंका ने कहा कि चुनाव आते ही सरकार ने घोषणाएं शुरू कर दी है। मोदीजी हर दो दिन में आकर उद्घाटन कर रहे हैं। 18 साल से ये याद क्यों नहीं आया। क्या उन्हें समय नहीं मिला। जागो और इनको सिखाओ। ये किसानों के जीवन में मुश्किल डाल रहे हैं कि ये भीख मांगे। बेरोजगारी चरम पर है। शिक्षकों के करीब 70 हजार, डॉक्टरों के 90 फीसदी पद खाली है। सर्जन के 90 फीसदी, फिजीशियन के 90 फीसदी और बच्चों के डॉक्टर के 90 फीसदी से ज्यादा पद खाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

'अभी किंगपिन बाहर है, उसका भी नंबर आएगा': अनुराग ने कहा- 'किसकी अगली बारी है, ये मीडिया की हेडलाइंस तैयारी है'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 अक्टूबर 2023। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री से लेकर बाकी लोग जेल गए हैं, लेकिन अभी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान