शेख हसीना ने फिर यूनुस सरकार को घेरा, दीपू हत्याकांड को बताया ‘अकल्पनीय अत्याचार’, जारी किया संदेश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार गैर-मुस्लिमों के खिलाफ “अकल्पनीय अत्याचार” कर रही है। क्रिसमस के मौके पर अपने संदेश में शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की मौजूदा सरकार सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की अपने-अपने धर्मों का पालन करने की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप कर रहा है।

‘गैर-मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा’
उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश में विशेषकर गैर-मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा है। 78 वर्षीय अवामी लीग नेता ने कहा कि मौजूदा शासक समूह ने अवैध रूप से सत्ता पर कब्जा किया है और उसने “धार्मिक अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाने जैसे भयावह उदाहरण” पेश किए हैं। यह टिप्पणी उन्होंने पिछले सप्ताह बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित लिंचिंग की घटना का स्पष्ट संकेत था।

यूनुस सरकार को घेरा
क्रिसमस के मौके पर अपने संदेश में हसीना ने यूनुस सरकार पर सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को अपने-अपने धर्मों का पालन करने की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “खासकर, यह गैर-मुसलमानों के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार कर रही है। इसने धार्मिक अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाने जैसे भयानक उदाहरण भी पेश किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि बांग्लादेश के लोग इस अंधेरे समय को अब और जारी नहीं रहने देंगे। गौरतलब है कि अगस्त में हसीना सरकार के हटने के बाद से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। दीपू हत्याकांड के बाद सोमवार को अल्पसंख्यक संगठनों ने ढाका में प्रदर्शन कर सरकार पर उन्हें सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Next Post

कुल्हाड़ी से 26 वार कर पति को मार डाला: घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा दे रहे थे बर्बरता की गवाही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 26 दिसंबर 2025। यूपी के कानपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रात में हुए झगड़े में पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके जान ले ली। पप्पू की हत्या के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ