कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत में हलचल , देश को आज मिल सकती है कोरोना की वैक्सीन, मीटिंग जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कोविशील्ड वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी

एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में फैसला संभव

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 30 दिसंबर 2020। नए साल से पहले देशवासियों को कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर अच्छी खबर मिल सकती है।सूत्रों की मानें, तो भारत में आज ही ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है. शुरुआत में इस वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा सकती है।

बुधवार को कोरोना वैक्सीन से जुड़ी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की बैठक होनी है, जिसमें भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने पर निर्णय होगा।

क्योंकि अब ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. और कोविशील्ड वैक्सीन इसी से जुड़ी हुई है। ऐसे में भारत में इसको मंजूरी मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। 

ब्रिटेन में बुधवार को ही मिली है मंजूरी

भारत में होने वाली ये बैठक इसलिए भी अहम हो जाती है, क्योंकि बुधवार को ही ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। कुछ दिनों में ही ब्रिटेन के लोगों को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की खुराक मिलनी शुरू हो जाएगी।

भारत में सीरम इंस्टीट्यूट तैयार कर रहा वैक्सीन

भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक, शुरुआत में भारत में कोविशील्ड की 4-5 करोड़ खुराक का भंडारण किया गया है. जबकि 2021 के अंत तक 30 करोड़ खुराक बनाने की तैयारी है।

भारत में सरकार की ओर से वैक्सीन देने की तैयारियां पहले से ही की जा रही हैं। शुरुआत में मुख्य रूप से 30 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने का फोकस है, जिसमें कोरोना वॉरियर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, कोरोना वॉरियर्स, 50 की उम्र से अधिक वाले लोग और बीमार लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

देश में पिछले कुछ दिनों से चार राज्यों में वैक्सीनेशन का ट्रायल रन चल रहा है. पंजाब, असम जैसे राज्यों में वैक्सीनेशन का ड्राइ रन किया गया, जिसमें वैक्सीन का डोज देने की प्रक्रिया का ट्रायल किया गया। जिस भी व्यक्ति को वैक्सीन की डोज दी जाएगी, उसे पहले ही फोन पर सारी जानकारी दे दी जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका की निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सार्वजनिक रूप से कोविड-19 टीका लगवाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वाशिंगटन 30 दिसंबर 2020। अमेरिका की निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों के बीच विश्वास पैदा करने के लिये सार्वजनिक रूप से मॉडर्ना कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और अमेरिकी नागरिकों से भी टीका लगवाने का अनुरोध किया। हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ ने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग