कार की चपेट में आया सब्जी व्यवसायी, मौत के बाद गुस्से में लोग; शासन करेगा मदद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 31 मार्च 2025। जिले के कटघोरा अम्बिकापुर बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कार की चपेट में आने से मोपेट सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत माखनपुर स्कूल के पास एक क्रेटा कार ( CG 04 E 1463) ने बाइक (मोपेड – CG 12 AZ 4817) को अपनी चपेट में ले लिया। जहां इस हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राम प्रसाद पावले के रूप में की गई। मृतक चेटवा भावना चैतमा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोपेड चालक को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए उन्होंने भारी आक्रोश जताया है। किसी तरह पुलिस ने उनको समझाया तब जाकर माहौल शांत हुआ। नहीं तो लोग सड़क जाम करने की तैयारी में जुटे हुए थे।

स्थानीय लोगों की माने तो कार की रफ्तार काफी तेज थी जहां सीधे-सीधे सामने से टक्कर मारते अपनी चपेट में ले लिया और मोपेट सवार वाहन से दूर जा गिरा। जहां उसके सर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और कार चालक को पकड़ा और इसकी सूचना तत्काल पाली थाना पुलिस को दी गई। जहां उनके द्वारा आगे की कार्यवाही शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी व्यवसाय है, जो बाजार हटा और गांव में घूम-घूम कर सब्जी बेचा करता था और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस आरोपी कार चालक को कार सहित थाने ले आई। जहां आज की कार्यवाही की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। जिन्हें तात्कालिक रूप से मिलने वाली सहायता राशि शासन की ओर से दी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती, भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 31 मार्च 2025। बीते रविवार कवर्धा में हिंदू नववर्ष को लेकर कई आयोजन किए गए। इस कार्यक्रम में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। वे देर रात तक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती व […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही