AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 11 मार्च 2026। आगरा की साइबर क्राइम पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बेहद खतरनाक और शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फतेहाबाद टोल के पास घेराबंदी कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को धर दबोचा। इनके पास से 153 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी और एक लग्जरी कार बरामद हुई है।

ठगी का अनोखा और खतरनाक तरीका
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। ठगी का यह पूरा खेल फेवीक्विक (Fevikwik) के इर्द-गिर्द घूमता था। आरोपी सबसे पहले खाली पड़े एटीएम बूथ में घुसते और मशीन के कार्ड स्लॉट में फेवीक्विक डाल देते थे। जब कोई मासूम ग्राहक पैसा निकालने पहुंचता, तो फेवीक्विक की वजह से उसका कार्ड मशीन में फंस जाता। इसी दौरान पास खड़ा आरोपी मदद के बहाने आता और ग्राहक का पिन (PIN) देख लेता। आरोपी चालाकी से असली कार्ड निकालकर जेब में रख लेते और पीड़ित को दूसरा फर्जी कार्ड थमाकर कहते कि मशीन खराब है, बैंक जाकर पता करो। जैसे ही ग्राहक वहां से हटता, आरोपी असली कार्ड और पिन का इस्तेमाल कर चंद मिनटों में लाखों रुपए निकाल लेते।

5 राज्यों और यूपी के 35 जिलों में फैला था जाल
यह गिरोह केवल आगरा तक सीमित नहीं था। पुलिस के मुताबिक, यह दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में सक्रिय था। उत्तर प्रदेश के ही करीब 35 जिलों (मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, सहारनपुर आदि) में इन्होंने 150 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देकर करोड़ों रुपए डकारे हैं।

साइबर पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने जनता को सलाह दी है कि बिना गार्ड वाले एटीएम का इस्तेमाल करने से बचें। कार्ड डालने से पहले स्लॉट को जरूर चेक करें। पिन डालते समय कीपैड को दूसरे हाथ से ढक लें। मशीन में कार्ड फंसने पर किसी अजनबी की मदद ना लें, तुरंत बैंक को सूचित करें।

Leave a Reply

Next Post

मालाबार की चमक के पीछे का चेहरा: एम. पी. अहमद को ‘बिज़नेस भूषण’ अवॉर्ड

शेयर करेज्वेलरी रिटेल की दुनिया में चमका भारतीय नाम  एम. पी. अहमद को ‘महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई/ठाणे 12 मार्च 2026। (अनिल बेदाग): वैश्विक ज्वेलरी रिटेल उद्योग में भारतीय पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एम. पी. अहमद को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव