भीषण सड़क हादसा: 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, मौके पर 3 लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 22 मई 2023। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसा नगरी थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वे अभी धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गौठान के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते दोनों बाइक में टक्कर हो गई और यह हादसा हो गया है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। मगर तीनों की जान जा चुकी थी। यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

कलयुगी माँ ने अपने बेटे पर हंसिया से मारकर उतारा मौत के घाट, बताई गई यह वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 22 मई 2023। धमतरी में 65 साल की बुजुर्ग मां ने अपने 40 साल के बेटे को मार डाला। वो बेटे का इलाज करवाकर तंग आ चुकी थी। घर में भी कई बार उसका बेटे-बहू से झगड़ा हो चुका था। इसलिए उसने युवक को मारने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव