कलयुगी माँ ने अपने बेटे पर हंसिया से मारकर उतारा मौत के घाट, बताई गई यह वजह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 22 मई 2023। धमतरी में 65 साल की बुजुर्ग मां ने अपने 40 साल के बेटे को मार डाला। वो बेटे का इलाज करवाकर तंग आ चुकी थी। घर में भी कई बार उसका बेटे-बहू से झगड़ा हो चुका था। इसलिए उसने युवक को मारने का प्लान बनाया और हंसिए से कई वार कर बेटे की जान ले ली। फिर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। 15 मई को गंगरेल बाजार पारा में रहने वाले गणेश पटेल(40) की लाश उसके ही घर पर खून से लथपथ हालत में मिली थी। उसकी मां फुलेश्वरी पटेल ने बताया था कि किसी ने उसके बेटे की हत्या कर दी है। उसका कहना था कि घटना के वक्त उसकी बहू अपने मायके गई थी। मैं दूसरे कमरे में सो रही थी। अगले दिन सुबह सोकर उठी तो गणेश का शव उसके बिस्तर पर पड़ा था।

युवक की मानिसक हालत ठीक नहीं थी

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि गणेश की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका रायपुर के माना के किसी अस्पताल में काफी समय से इलाज चल रहा था। जिसका खर्चा उसकी मां फुलेश्वरी उठाया करती थी।

पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि फुलेश्वरी का उसकी बहू से भी झगड़ा होता था। इसके बाद पुलिस ने युवक की मां से पूछताछ की, तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं मजदूरी करती थी। बेटा कभी कभी काम पर जाता था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इलाज में बहुत खर्च हो रहे थे। पैसे भी नहीं थे। बहू भी किसी न किसी बात को लेकर मुझे परेशान करती थी। रोज झगड़ा होता था। इसलिए मैंने ऐसा किया। 

पेट पर मारा चाकू

आरोपी महिला ने बताया कि 14 मई को गणेश कीे पत्नी अपने मायके कांकेर चली गई थी। उस दिन घर पर मैं और मेरा बेटा गणेश थे। रात को खाना खाकर वह सो गया था। फिर रात को 3 बजे के आस-पास सोते वक्त हंसिए से उसके पेट पर कई वार किए। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। महिला के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

ग्राम-चिर्रा रीपा में दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों को बताया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मई 2023। ग्राम-चिर्रा रीपा में दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों को बताया। उन्होंने बताया कि यहां 15 गतिविधि से 64 लोग जुड़े हैं, जिनमें 46 महिलाएं हैं। यहां हल्दी मिर्च मसाला, आटा, सुगंधित चावल, आचार, चना […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत