जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का केसीआर के साथ हो सकता है गठबंधन: अमित जोगी हैदराबाद रवाना, उनके खत ने खोला राज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जून 2023। जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी तेलंगाना की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस नई सियासी पार्टी की प्रदेश के सियासी रण में एंट्री हो सकती है। अमित जोगी गुरुवार को हैदराबाद रवाना हो गए। खबर है कि वो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात करने गए हैं। इसी साल फरवरी के महीने में भी अमित जोगी और केसीआर की मुलाकात हो चुकी है। जानकार मानते हैं कि ये भी संभव है कि अमित जोगी, कुछ अन्य दलों के साथ भी गठबंधन करें पिछला विधानसभा चुनाव जनता कांग्रेस ने बसपा के साथ लड़ा था।

अमित जोगी ने हैदराबाद रवाना हाेने से पहले एक चिट्ठी अपनी पार्टी जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के नाम लिखी थी। इसमें जोगी ने उल्लेख किया था कि इस सप्ताह पार्टी के सियासी भविष्य को लेकर फैसला होगा, जो भी फैसला होगा साथ दें। अब हैदराबाद दौरे के बाद जनता कांग्रेस जल्द ही गठबंधन का ऐलान कर सकती है।

चिट्‌ठी लिखकर खुद दिया संकेत
अमित जोगी ने अपनी चिट्ठी में लिखा-पापा के रहते और पापा के जाने के बाद आप लोगों ने कठिन समय में जोगी परिवार का साथ नहीं छोड़ा। पार्टी और परिवार में बने रहे। साथ खाए, साथ हंसे, साथ रोए. मेरे पास शब्द नहीं हैं। गठबंधन, विलय के सारे विकल्पों पर हमने साथ काम किया है । बहुत साफ है अगर मेरा राजनीतिक भविष्य उज्जवल है तो आप लोगों का भी होगा। दोनों राष्ट्रीय दलों से टक्कर लेने हमें संसाधन, सामर्थ्य, चेहरा और रोल मॉडल की आवश्यकता होगी। मिलकर छत्तीसगढ़ में 2023 में अपनी सरकार बनाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

कुंवारा बताकर लिव-इन में रहा दानिश, गर्भपात की खिलाता रहा दवाई; मौत से पहले लड़की ने बनाया वीडियो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 02 जून 2023। दिल्ली के साक्षी और साहिल के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की मौत के बाद उसका वीडियो वायरल हो रहा है। करीब 4 मिनट 40 सेकेंड के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप