कोयला निकाले रहे दो ग्रामीणों की मौत, मिट्टी धंसने से दबे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मनेंद्रगढ़ 30 मार्च 2025। अवैध रूप से कोयला खोदते समय मिट्टी धसकने से दो ग्रामीणों की मौत होने के पांचवे दिन पता चला। मामले में मौके पर पुलिस पहुँची और रेस्क्यू शुरू किया है। जानकारी अनुसार मनेंद्रगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत घुटरा स्थित धुनैटी नदी में कई वर्षो से अवैध कोयला निकाला जा रहा है। जहाँ फाटपानी निवासी इंद्रपाल अगरीया 50 वर्ष एवं राजेश अगरिया नदी कोयला निकालने गए थे। अवैध खदान में मिट्टी धंसने से दोनों ग्रामीण दब गए है। चार दिन घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पांचवे दिन अवैध खनन स्थल पंहुचे, तब चप्पल, टिफिन देखकर दबने की बात कही है।

चूकी माफियों द्वारा ग्रामीणों को चंद पैसो की लालच में कोयला खनन करा मोटी रकम कमा रहें है। बताया जा रहा है कोयला माफिया का सत्ताधारी दल से कनेक्शन भी है। दोनों ग्रामीण चार दिन तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कल शनिवार को नदी जाकर खोजबीन करने पर घटनास्थल पर दोनों के टिफिन व चप्पल से पुष्टि हुई।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, लालू परिवार पर जमकर बरसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 30 मार्च 2025। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव की असल तैयारी आज से शुरू हो रही है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी को स्पष्ट संदेश दे दिया था। […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर