दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर बोले भाजपा सांसद वरूण गांधी- सही मायने में इंदिरा गांधी ‘देश की मां’ हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली/ लखनऊ 31 अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरूण गांधी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री व अपनी दादी इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया और कहा कि सही मायने में वह ‘देश की मां’ हैं। वरूण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अप्रतिम साहस एवं संघर्ष की प्रतीक और लोकतांत्रिक समाजवाद की प्रणेता रहीं मेरी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को उनके बलिदान दिवस पर शत शत नमन।

उन्होंने कहा, ‘‘आपमें कठोर फैसले लेने के दृढ़निश्चय के साथ साथ मातृत्व तथा एक बेहद सरल और सौम्य कोमलता भी थी। आप सही मायने में ‘देश की मां’ हैं।” वरूण ने इस पोस्ट के साथ ही इंदिरा गांधी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर भी साझा की। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह फिर से प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी। 

इंदिरा गांधी के दो पुत्र थे- संजय गांधी और राजीव गांधी। संजय गांधी की एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई थी, जबकि राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। वरुण गांधी इंदिरा गांधी के पौत्र और दिवंगत संजय गांधी के पुत्र हैं। वरूण की मां मेनका गांधी सुलतानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की वरिष्ठ सांसद हैं और वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं

Leave a Reply

Next Post

विपक्षी नेताओं के हैकिंग के दावों पर राहुल गांधी बोले- सरकार में अदाणी नंबर-1, पीएम मोदी नंबर-दो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 31 अक्टूबर 2023। विपक्षी नेताओं की तरफ से मंगलवार सुबह दावा किया गया कि उनके फोन में सरकार-प्रायोजित हैकिंग से जुड़े चेतावनी संदेश आए। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई लोगों को ऐसे संदेश […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन