हथिनी का आतंक; दो दिन में मासूम समेत 5 की ली जान, लोगों में दहशत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 08 फरवरी 2026। झारखंड में बोकारो जिले के एक गांव में भटककर आई एक जंगली हथिनी ने दो दिन में पांच लोगों को मार डाला है। अधिकारियों ने बताया कि हथिनी ने शुक्रवार रात दो लोगों को कुचलकर मार डाला और चार अन्य को घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह भी उसने तीन लोगों को कुचल दिया था। मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) संदीप शिंदे ने मीडिया से कहा, ”यह हथिनी पांच हाथियों के झुंड का हिस्सा है। लेकिन, सिर्फ यही परेशानी खड़ी कर रही है। उन्होंने बताया कि ये घटनाएं महुआटांड थाना क्षेत्र में हुईं तथा शुक्रवार को मारे गए लोगों की पहचान सोमर साव (50) और उनके पोते आयुष कुमार (9) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिंदे ने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों में बोकारो में हथिनी ने आठ लोगों को मार डाला है तथा रामगढ़ जिले में भी कुछ और लोगों को मारा है। 

उन्होंने कहा, ”हमने हथिनी को काबू में करने के लिए वनतारा बचाव टीम से संपर्क किया है।” आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 से झारखंड में हाथियों के हमले में कुल 474 लोगों की मौत हुई। 

Leave a Reply

Next Post

जब फूलों ने छेड़ा सुरों का जादू: 29वें मुंबई पुष्पोत्सव में सेलेब्रिटीज़ का रंगीन संगम

शेयर करेसुर, सुगंध और सितारे: म्यूज़िकल थीम में सजा 29वां मुंबई फ्लावर शो (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 फरवरी 2026। जब रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू सुरों से मिलने लगे और प्रकृति कला का रूप ले ले, तो नज़ारा सिर्फ़ देखने का नहीं, महसूस करने का बन जाता है। मुंबई […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव