नक्सलियों के खिलाफ तेज होगा ऑपरेशन : डीजीपी अशोक जुनेजा ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ की जॉइंट मीटिंग, जवानों को सतर्क रहने कहा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जगदलपुर / रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में चार जवानों की मौत के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा ने सीआरपीएफ के एडीजी और अन्य अधिकारियों के साथ जॉइंट मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा. हालांकि उन्होंने ज्यादा सतर्कता के साथ काम करने पर जोर दिया. छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के बीच बेहतर समन्वय के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया है।

डीजीपी के साथ बैठक में सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार, छत्तीसगढ़ के एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी आरएन दाश, कमललोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी सुनीत कुमार राय, सुशील कुमार मिश्रा, नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा, कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल, कांकेर एसपी शलभ सिन्हा, सुकमा एसपी सुनील शर्मा, बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के साथ-साथ आईटीबीपी और बीएसएफ के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में नई कैम्प लगाने, सड़क सुरक्षा, निर्माणाधीन पुल-पुलियों, सामुदायिक पुलिसिंग के साथ-साथ अन्य विकास कार्य, जनप्रतिनिधियों व लोगों की सुरक्षा और टीसीओसी अवधि के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. डीजीपी ने और बेहतर समन्वय के साथ नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करने पर जोर दिया. उन्होंने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में समन्वय के साथ सभी काम करने कहा।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर हाई कोर्ट का अहम फैसलाः कहा-विज्ञापन जारी होने के बाद शर्तों में परिवर्तन नियमों के विपरीत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 28 फरवरी 2023। बिलासपुर हाई कोर्ट के डबल बेंच ने अहम फैसले में कहा कि भर्ती के लिए एक बार विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद शर्तों को नहीं बदला जा सकता। हाई कोर्ट के डबल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा। तथा स्व. […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही