‘माहेश्वरी समाज ने अपनी कर्मठता से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई’, महाकुंभ में बोले लोकसभा स्पीकर बिरला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जोधपुर 10 जनवरी 2026। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने अपनी कर्मठता, अनुशासन, सेवा भावना और उद्यमशीलता के बल पर देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा, उद्योग, व्यापार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। लोकसभा स्पीकर ने यह बातें शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाकुंभ एवं ग्लोबल एक्सपो का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहीं।

‘महाकुंभ समाज को संगठित करते हैं’
बिरला ने कहा कि इस प्रकार के महाकुंभ न केवल समाज को संगठित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने माहेश्वरी महाकुंभ को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और वैश्विक संवाद का प्रभावी मंच बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के भीतर संवाद बढ़ता है, अनुभव साझा होते हैं और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर मिलता है।

गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे शिरकत
अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय इस महाकुंभ के दूसरे दिन 10 जनवरी को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Next Post

'BJP की विचारधारा सबके लिए काम करने की सीख देती है', नितिन गडकरी बोलें- मुसलमानों के खिलाफ नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 जनवरी 2026। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की विचारधारा जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी के लिए काम करने की सीख देती है और पार्टी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। नागपुर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन