नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सिद्धार्थनगर, 28 अक्टूबर 2026। नेपाल की राजधानी काठमांडू में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 किलो से अधिक चांदी के आभूषणों के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के रक्सौल निवासी 19 वर्षीय अमन सर्राफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक के पास से कुल 68 किलो 244.24 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद गहनों में विभिन्न आकार और डिजाइन के आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सामान का विवरण भी जारी किया है। 

काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय, टेकू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को भारतीय नागरिक के पास बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को चंद्रागिरि नगरपालिका-7 में कार्रवाई की और अमन सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चांदी के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने आभूषणों के साथ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कार्की के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद मामले में जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। मंगलवार को अमन सर्राफ को आगे की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल सीमा शुल्क कार्यालय, गौचर भेज दिया गया। बरामद आभूषणों के संबंध में सीमा शुल्क कार्यालय की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

आभूषणों के स्रोत की जांच
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब बरामद चांदी के आभूषणों के स्रोत और उनके परिवहन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आभूषण कहां से लाए गए थे। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके परिवहन के लिए जरूरी सीमा शुल्क संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं या नहीं। इन बिंदुओं पर जांच और सीमा शुल्क कार्यालय की प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित कार्यालय भेजा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

बृजभूषण को जवाब दाखिल करने के लिए मिला अतिरिक्त समय

शेयर करेमहिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2026। महिला पहलवानों की ओर से बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर राउज एवेन्यू अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को जवाब […]

You May Like

रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन....|....बृजभूषण को जवाब दाखिल करने के लिए मिला अतिरिक्त समय....|....नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद....|....जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का लंबित 5 हजार करोड़ भुगतान तत्काल करे सरकार