20 World Cup 2021: भारत की हार के बाद टीम इंडिया के मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी ने ली PAK क्रिकेटरों की क्लास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2021। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मेंटॉर की भूमिका निभा रहे महेंद्र सिंह धोनी भारत vs पाकिस्तान मैच के दौरान शुरू से ही छाए रहे। मैच खत्म होने के बाद धोनी की पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ फोटो खूब वायरल हो रही है। धोनी के सामने चार पाकिस्तान खिलाड़ी (कप्तान बाबर आजम, इमाद वसीम, शोएब मलिक और युवा तेज गेंदबाज शहनवाज दहानी) खड़े नजर आए। आईपीएल मैचों के दौरान भी ऐसा सीन कई बार देखने को मिला है, जब मैच के बाद धोनी युवा क्रिकेटरों से अपना अनुभव शेयर करते हैं।

धोनी मैच से पहले टीम इंडिया के साथ मैदान पर नजर आए थे। धोनी की लोकप्रियता पाकिस्तान में भी काफी है। धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था और फाइनल मैच में पाकिस्तान को पटखनी दी थी। भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेले गए मैच में पहली बार भारत को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 1992 से लेकर 2019 के बीच भारत और पाकिस्तान की टीमें वनडे और टी20 वर्ल्ड कप मिलाकर कुल 12 मैच खेल चुकी थीं और सभी मैच भारत ने ही जीते थे। विराट कोहली का टी20 कप्तान के तौर पर यह आखिरी टूर्नामेंट है, इसके बाद वह वनडे और टेस्ट टीम के तो कप्तान बने रहेंगे, लेकिन टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। मैच की बात करें तो भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए और पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

शाहरुख के बाद, आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचीं गौरी खान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 अक्टूबर 2021। क्रूज ड्रग्स मामले में दो हफ्तों से ज्यादा समय से बंद बेटे आर्यन से मिलने गौरी खान आर्थर रोड जेल पहुंची हैं। इससे पहले शाहरुख खान भी आर्यन से मिलने जेल में पहुंचे थे। बीते हफ्ते कोर्ट से बेल याचिका खारिज होने के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण