मेसी-रोनाल्डो से लेकर कोहली तक, हर महाद्वीप के सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर वाले सेलिब्रिटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 27 मई 2023। विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर जलवा बरकरार है। वह इंस्टाग्राम पर एशिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनके इस सोशल मीडिया एप पर 250 मिलियन फॉलओर्स पूरे हो गए हैं। कोहली इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फिलहाल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले एथलीट भी हैं। क्रिकेट में कोहली के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। इसकी वजह से दुनियाभर में उन्हें काफी पसंद किया जाता है। हाल फिलहाल में आईपीएल 2023 के दौरान कोहली काफी विवादों में भी रहे थे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोहली नवीन उल हक और गौतम गंभीर से भिड़ गए थे। इसके बाद वह कुछ दिनों तक काफी ट्रेंड में रहे थे। उनकी टीम आरसीबी भी आईपीएल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीमों में से एक है।

भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान क्रिकेट ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी एशिया के किंग बन गए हैं। 250 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह एशियाई महाद्वीप के सबसे बड़े सेलिब्रिटी बन गए हैं। कोहली अब तक भारत के लिए 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 48.93 की औसत से 8416 रन, वनडे में 57.32 की औसत से 12,898 रन और टी20 में 52.74 की औसत से 4008 रन हैं। कोहली तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 28 शतक और 28 अर्धशतक, वनडे में 46 शतक और 65 अर्धशतक और टी20 में एक शतक और 37 अर्धशतक हैं। इसके अलावा 237 आईपीएल मैचो में वह 37.25 की औसत और 130.02 के स्ट्राइक रेट से 7263 रन बना चुके हैं। इस लीग में उनके नाम सात शतक और 50 अर्धशतक हैं।

पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान और सऊदी अरब के क्लब अल नस्र से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलओर्स वाले स्पोर्ट्स स्टार हैं। यूरोपीय महाद्वीप में भी उनका जलवा है और उनके नाम इस महाद्वीप में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 585 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो पिछले साल हुए फीफा वर्ल्ड कप में खेले थे और क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे। इस स्टार फुटबॉलर के नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल हैं। वहीं, क्लब लेवल पर रोनाल्डो के नाम 700 से ज्यादा गोल हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह पुर्तगाल के लिए 122 गोल दाग चुके हैं।

अफ्रीकी महाद्वीप में मिस्र और लिवरपुल के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह का जलवा है। इस महाद्वीप से इंस्टाग्राम पर उनके नाम सबसे ज्यादा 60 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सालाह ने अब तक क्लब लेवल पर 555 मैचों में 263 गोल दागे हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह मिस्र के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम मिस्र के लिए 87 मैचों में 49 गोल हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीन में कोरोना की नई लहर का खतरा, जून से एक हफ्ते में साढ़े छह करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बीजिंग 26 मई 2023। चीन में फिर से कोरोना की लहर आ सकती है और यह लहर इतनी खतरनाक होने की आशंका है कि चीन में जून में हर हफ्ते साढ़े छह करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। यह दावा किया है चीन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में ट्रक और ऑटो के सीधी टक्कर में 2 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल....|....राहुल गांधी को झटका: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले रांची कोर्ट ने फिर जारी किया समन....|....पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बीजेपी के 11 नेताओं को भेजा नोटिस; सैलजा ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी....|....बच्चे को ज्यादा काटते हैं मच्छर तो इस पौधे की 2 पत्तियां रख दें जेब में, फिर पास नहीं फटकेंगे मॉस्किटो....|....इन 5 चीजों से बना लें दूरी, एक महीने में कंट्रोल हो सकता है शुगर लेवल....|....आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा में अचानक मची भगदड़, पुलिस ने हालात को नियंत्रण में किया....|....हरभजन सिंह ने उजागर की विश्व कप स्क्वॉड की कमी, बताया एक अन्य पेसर की खलेगी कमी, रिंकू पर भी की चर्चा....|....मोदी को सत्ता से बाहर नहीं किया गया तो संविधान खत्म हो जायेगा : ममता....|....कांग्रेस नेता सांप्रदायिक, ‘इंडिया' गठबंधन में टूट की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी....|....श्रीनगर में ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, जैकी श्रॉफ ने बताया कैसा रहा उनका अनुभव