मुख्यमंत्री भूपेश ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा खत: ‘बिलासपुर को उड़ान-5 योजना में जल्द जोड़ा जाए’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 जून 2023। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर शहर को केंद्र सरकार की उड़ान-5 योजना में जोड़ने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। इस खत में उन्होंने उड़ान-5 योजना में जोड़ने के लिए त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। जिससे बिलासपुर शहर के लोगों को देश के अन्य भागों में हवाई सुविधा मिल सके। क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सके। 

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि यह जानकारी प्राप्त हुई है कि केन्द्रीय विमानन मंत्रालय ने बिलासपुर नगर को उड़ा -5 योजना में शामिल नहीं किया है। बिलासपुर अंचल के लोगों में केंद्र सरकार के इस निर्णय से निराशा एवं रोष व्याप्त है। उन्होंने पत्र में इसका हवाला दिया कि बिलासपुर राज्य का दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। राज्य का उच्च न्यायालय बिलासपुर में होने से यहां नियमित हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराया जाना बेहद जरूरी है।

टर्मिनल भवन, रनवे विस्तार, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था के लिए राज्य बजट से 45 करोड़ का व्यय
मुख्यमंत्री ने पत्र में भी लिखा है कि राज्य सरकार ने DGCA औक केन्द्रीय विमानन मंत्रालय के परामर्श से बिलासपुर एयरपोर्ट में नियमित हवाई सेवा शुरू करने के उद्देश्य से टर्मिनल भवन, रनवे विस्तार, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने राज्य के बजट से 45 करोड़ रुपये व्यय किया जा चुका है। राज्य सरकार के अथक प्रयासों से बिलासपुर को देश के एयर लिंक से जोड़ा गया। वहां से जबलपुर, नई दिल्ली, प्रयागराज, इन्दौर आदि के लिए हवाई सेवाएं शुरू की गई थी। बिलासपुर आने एवं जाने वाले सभी विमानों में यात्रियों की संख्या उत्साहवर्धक थी लेकिन अज्ञात कारणों से बाद में इन्दौर की विमान सेवा बन्द कर दी गई।  

Leave a Reply

Next Post

भारत का पहला एडवेंचर फेस्टिवल कोलाड फेस्टिवल अगले 8 व 9 जुलाई को होगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 12 जून 2023। एडवेंचर की दुनिया का अपना एक अलग ही रहस्य और रोमाँच है । यहाँ लोग अपनी सारी दुनिया की गमों को भूलकर सिर्फ ज़िन्दगी को एन्जॉय करने के लिए ही आते हैं । ऐसे में यदि एडवेंचर गेम्स के लिए कोई फेस्टिवल […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन