भक्ति और शांति से भरपूर निर्वान बिरला ने लॉन्च किया ‘शंकरा’ का टीज़र

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 जुलाई 2025। कुछ यात्राएं योजना से नहीं, आस्था से शुरू होती हैं। कामिका एकादशी से ठीक पहले, उद्यमी निर्वान बिरला ने अपने पहले भक्ति गीत ‘शंकरा’ का टीज़र रिलीज़ किया। यह गाना उनके नए आध्यात्मिक म्यूजिक प्रोजेक्ट साउंड्स फॉर द सोल  के तहत आया है। खास बात यह है कि इस गाने की रिलीज़ का समय शिव भक्ति के सबसे पवित्र श्रावण महीने से भी जुड़ा हुआ है। इस टीज़र में बहुत ही सुंदर सीन दिखाए गए हैं साथ ही एक ऐसा मंत्र प्रस्तुत किया गया है जो दिल और मन दोनों को छू जाए। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक सच्ची प्रार्थना जैसा अनुभव कराता है। ‘शंकरा’ आपको इस भागती दौड़ती दुनिया में थमकर सोचने और अपने भीतर झाँकने के लिए प्रेरित करता है।

निर्वान बिरला कहते हैं, “जब मैं आठ साल का था, तब से संगीत मेरे निजी सुकून का जरिया रहा है। जब मन और दुनिया में शोर होता था, तो संगीत ही है जिससे मुझे सुकून मिलता है। धीरे-धीरे मैंने महसूस किया कि उस शांति में ही शिव का अहसास होता है। ‘शंकरा’ उसी अहसास से जन्मा है। यह सिर्फ एक गाना नहीं, मेरा समर्पण है। मैंने इसमें अपना दिल और जान दोनों लगाया है और उम्मीद है ये संगीत प्रेमी और शिव भक्तों के दिलों को भी छुएगा। निर्वान अपने काम के साथ-साथ भक्ति संगीत और सत्संग के बहुत करीब रहे हैं। साउंड्स फॉर द सोल  के ज़रिए वो ऐसा संगीत लाए हैं जो दिल को शांति और आत्मा को सुकून दे।

श्रावण महीने की शुरुआत के साथ, यह टीज़र एक खूबसूरत भक्ति यात्रा की झलक पेश करता है। अब बस केवल यह मंत्र गूंजता रहे। इसका पूरा गाना 23 जुलाई 2025 को स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, युटुब म्यूजिक, जियोसावन  और सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर आएगा।

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्म 'सलाकार' में मौनी रॉय एक तेज़-तर्रार जासूस की भूमिका में नज़र आएंगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 जुलाई 2025। मौनी रॉय की आगामी थ्रिलर ‘सलाकार’ का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक आखिरकार जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हो गई है, जिससे उनके फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह फैल गया है। इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे प्रशंसकों को अभिनेत्री का एक बिल्कुल नया और […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च