फ़िल्म ‘सलाकार’ में मौनी रॉय एक तेज़-तर्रार जासूस की भूमिका में नज़र आएंगी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 जुलाई 2025। मौनी रॉय की आगामी थ्रिलर ‘सलाकार’ का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक आखिरकार जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हो गई है, जिससे उनके फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह फैल गया है। इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे प्रशंसकों को अभिनेत्री का एक बिल्कुल नया और अप्रत्याशित अवतार देखने को मिला है, जो उनके करियर में एक और बड़ा बदलाव दर्शाता है। इस झलक में मौनी एक ऐसे किरदार में नजर आ रही हैं, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। इसमें एक गहन, गंभीर और रोमांचक कहानी की झलक मिलती है, जो मौनी को एक सशक्त और चुनौतीपूर्ण भूमिका में पेश करती है—जो उनकी अब तक की छवि से बिल्कुल अलग है। राष्ट्र सुरक्षा और जासूसी की पृष्ठभूमि पर आधारित, सलाकार का निर्देशन फारुख कबीर ने किया है और यह फिल्म मौनी रॉय के करियर में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। भले ही फिल्म की कहानी को फिलहाल गोपनीय रखा गया हो, लेकिन पहली झलक में इतना ज़रूर सामने आता है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ दर्शकों बल्कि आलोचकों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। 

फर्स्ट लुक की शुरुआत होती है भारत को पाकिस्तान की न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर खुफिया जानकारी मिलने से। इसके बाद मंत्रालय अपने सर्वश्रेष्ठ जासूस (नवीन कस्तूरिया द्वारा निभाया गया किरदार) को इस मिशन को नाकाम करने के लिए भेजता है। और इस जासूस की गुप्त रूप से मदद करने वाली कोई और नहीं, बल्कि मौनी रॉय हैं। 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली, “सलाकार” कथित तौर पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। निर्देशक फारुख कबीर की यह फिल्म मौनी के अभिनय कौशल के एक नए पहलू को सामने लाती दिख रही है, और शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह जासूसी थ्रिलर उन्हें जटिल, ठोस और बहुस्तरीय किरदारों को निभाने में और बहुमुखी प्रतिभा दिखाने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Next Post

हिमेश रेशमिया ने स्टेडियम को नाइट क्लब में बदला

शेयर करे30,000 से ज़्यादा प्रशंसक मंत्रमुग्ध छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई/दिल्ली 22 जुलाई 2025। अगर हिमेश रेशमिया की महानता पर कभी कोई संदेह था, तो सारेगामा लाइव के कैपमेनिया दिल्ली में पिछली दो रातों ने उसे दूर कर दिया। 30,000 से ज़्यादा दर्शकों के साथ, ये शामें बेहद रोमांचक रहीं। पहली बीट […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड