‘सफेद टी-शर्ट पहनकर आइए, सवाल पूछिए और आवाज उठाइए’, बिहार यात्रा से पहले राहुल की जनता से अपील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 07 अप्रैल 2025। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार में रहेंगे। यहां वे विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के गठबंधन पर जमकर निशाना साधेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार पर राहुल हमलावर हैं ही, ऐसे में वे विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के साथ-साथ जदयू को आड़े हाथों लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने लिखा, ‘बिहार के युवा साथियों मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे। आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आइए, सवाल पूछिए, आवाज उठाइए- सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए। सफेद टी-शर्ट मूवमेंट में हिस्सा लीजिए। रजिस्टर कीजिए। आइए, हम मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाएं।

बिहार में 2020 में कब हुए थे चुनाव, किसके बीच था मुकाबला?
बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव 28 अक्तूबर 2020 से 7 नवंबर 2020 तक आयोजित किए गए थे। मतगणना 10 नवंबर को कराई गई। यह मुकाबला सत्तासीन एनडीए गठबंधन और महागठबंधन के बीच था। उस वक्त एनडीए में भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी शामिल थीं, जबकि महागठबंधन में राजद, वाम दल और कांग्रेस शामिल थीं।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर हुआ जमकर हंगामा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के स्थगन प्रस्ताव पर जमकर बवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 07 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को वक्फ कानून को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के स्थगन प्रस्ताव पर जमकर बवाल हुआ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस वक्फ बिल पर चर्चा करने की मांग कर रही है। नेकां नेता तनवीर सादिक वक्फ कानून के खिलाफ […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ