रिलीज से पहले मुश्किलों में कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’; तेलंगाना में प्रतिबंध लगाने की तैयारी!

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हैदराबाद 30 अगस्त 2024। कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सिख समुदाय के नेताओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार कानूनी सलाह लेने के बाद राज्य में कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगी। रेड्डी सरकार के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर ने इसकी जानकारी दी है।

इस बीच बीच शिरोमणि अकाली दल ने भी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को कानूनी नोटिस भेजा है। पार्टी ने सिख समुदाय से संबंधित लोगों के चित्रण पर चिंता जताते हुए फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग कर रही है। शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने यह नोटिस भेजा है। इसमें दावा किया गया है कि ‘इमरजेंसी’ के हाल ही में जारी ट्रेलर में ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से दर्शाया गया है। ये चित्रण सिख समुदाय का गलत चित्रण करते हैं। यह नफरत और सामाजिक कलह को बढ़ावा देता है।

तेलंगाना में किसने की मांग?
इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी तेजदीप कौर मेनन के नेतृत्व में तेलंगाना सिख सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में शब्बीर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। शब्बीर ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म में सिख समुदाय के प्रदर्शन पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

बयान के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि ‘इमरजेंसी’ में सिखों को आतंकी और राष्ट्र-विरोधी तत्व के रूप में दिखाया गया है। यह अपमानजनक  और समुदाय की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। शब्बीर ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह तेलंगाना में ‘इमरजेंसी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करें। शब्बीर ने रेड्डी से मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि कानूनी सलाह लेने के बाद इस मुद्दे पर फैसला किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मंत्रिपरिषद बैठक में पीएम मोदी की नसीहत: केंद्र की योजनाएं जनता तक पहुंचाएं, 100 दिन के एजेंडे की समीक्षा की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 अगस्त 2024। राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का मंत्र दिया। करीब 40 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों को सरकार की उपलब्धियों को बेहतर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान