पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि पंडरिया हादसे के प्रभावितों से मिला

शेयर करे

मुआवजा राशि अपर्याप्त मृतकों को 20 लाख, घायलों को 5 लाख दिया जाय

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 मई 2024। कवर्धा जिले के पंडरिया में हुये सड़क हादसे में मृत हुये लोगों के परिजनों और घायलों से मिलने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावितों के गांव सेमरहा गये थे। प्रभावितों से मिलने के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह घटना बहुत हृदय विदारक है। शासन तंत्र की लापरवाही के कारण इतने आदिवासियों की जानें चली गयी। प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी है लेकिन उसकी नजर में आदिवासियों के जान की कोई कीमत नहीं है। एक पिकअप में 35 लोग रोज हफ्तो से भर-भरकर आते जाते थे, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और वन अमले के लोगों ने कभी रोका क्यों नहीं? यदि सरकार सही समय पर कदम उठाई होती तो इतने आदिवासियों की जान नहीं जाती। परिवहन विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है अतः उनकी खुद की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। गृहमंत्री के गृह जिले में मालवाहक वाहन में सवारी ढोई जा रही थी उनकी पुलिस कहां थी?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार का इस घटना के बाद रवैय्या बेहद ही आपत्तिजनक रहा सिर्फ शोक व्यक्त करके पल्ला झाड़ लिये, पीड़ितो को दी गयी सहायता राशि 5 लाख भी अपर्याप्त है। मृतकों के परिजनों को 20 लाख रू. तथा घायलों को 5 लाख रू. की सहायता राशि सरकार तत्काल जारी करे। इस घटना में शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता श्रमिक बीमा योजना के तहत सभी को लाभ दिया जाना चाहिये। जानकारी आई है कि केवल दो लोगों को ही बीमा योजना का लाभ मिला है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस घटना के बाद भी सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाये गये है। जबकि कवर्धा में ही भोरमदेव के पास भी पिकअप पलटने से 7 लोगों की मौतें पहले भी हो चुकी है। पूरे प्रदेश में मालवाहकों में ठूस-ठूस कर लोगों को ढोया जा रहा है। सरकार पंडरिया की घटना के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पीड़ितो से मिलने के लिये विधायक दलेश्वर साहू, विधायक भोलाराम साहू, विधायक यशोदा वर्मा, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, पूर्व-प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कवर्धा महेश चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष कवर्धा होरी राम साहू गये थे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा झीरम का सच रोकने का शुरू से षड़यंत्र करती है - कांग्रेस

शेयर करेभाजपा बताये एसआईटी को एनआईए ने फाइल क्यों नहीं दिया? धरमलाल कौशिक न्यायिक आयोग पर स्टे क्यों लाये? भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आने पर वह बेनकाब हो जायेगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 मई 2024। झीरम कांड की बरसी पर कांग्रेस ने अनेकों सवाल खड़ा किया है। प्रदेश […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही