राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, अब दर्शन करने होंगे आसान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 12 अक्टूबर 2023। माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काई वॉक का उद्घाटन किया। बता दें कि 15 करोड़ रुपए की लागत से बने स्काईवॉक और पार्वती भवन भक्तों के लिए सुरक्षा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण सुविधा है।  यह स्काईवॉक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में उस संकरे रास्ते पर बनाया गया है, जहां यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहती है।  इस स्काईवॉक को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर के उस 300 मीटर ट्रैक पर बनाया गया है, जहां माता के दर्शन के लिए आने और जाने वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी तीर्थ स्थल पर जम्मू संभाग के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) आनंद जैन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिष्ठित मंदिर की निर्धारित यात्रा से एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचीं और वह अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में आज वीरवार को मंदिर गई और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काईवॉक का उद्घाटन किया। स्काईवॉक पर काम पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था। यह भवन क्षेत्र के पास आने वाले और जाने वाले तीर्थयात्रियों की कतार अलग करने में मदद करेगा। 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आईजीपी, जम्मू ने वीवीआईपी यात्रा और आगामी नवरात्र पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और भवन और कटरा में थानों का दौरा किया। प्रवक्ता ने कहा कि इन बैठकों के दौरान, जैन ने यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्क बरतने पर जोर दिया और सभी अधिकारियों और जवानों से आगामी नवरात्र त्योहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Next Post

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी; फिर से पटरी पर दौडे़ंगी रद्द की गई ये ट्रेनें, देखें शेड्यूल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 अक्टूबर 2023। रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रद्द की गई कई ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो गाड़ियों की तिथि में रिस्टोर किया है । अब […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय