लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, ‘देश के लिए दान’ अभियान कल से, खरगे करेंगे शुरुआत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आर्थिक तंगी का दावा करने वाली कांग्रेस ने आगामी आम चुनाव से पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘देश के लिए दान’ नाम से अभियान शुरू करने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 18 दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के जरिये 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में दे सकते हैं। माकन ने कहा कि अभियान की टैगलाइन होगी बेहतर देश के लिए कांग्रेस को आपकी जरूरत है, भारत को आपकी जरूरत है।

60 साल तक जिस देश को लूटा, अब उसी से चंदा मांग रही कांग्रेस : भाजपा
भाजपा ने कहा कि यह अभियान गांधी परिवार को समृद्ध करने की एक कोशिश और पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां भारी मात्रा में नकदी की जब्ती के मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, जिन्होंने 60 साल तक भारत को लूटा अब उसी देश से चंदा मांग रहे हैं। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह क्राउडसोर्सिंग महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है। वे महात्मा और तिलक दोनों को कलंकित करेंगे।   

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली, महीने भर चलेगा उत्सव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अयोध्या 17 दिसंबर 2023। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह और उल्लास का माहौल है। ऐसा ही उत्साह और उल्लास अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग