रक्षा मंत्री ने आईएनएस विक्रांत पर सैनिकों संग किया योग, यमुना की बहती जलधारा पर भी हुआ कार्यक्रम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 21 जून 2023। आज योग दिवस पर पूरी दुनिया के लोग योग कर स्वास्थ्य को बेहतर रखने का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोची में आईएनएस विक्रांत पर देश के सैनिकों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष लोकप्रियता मिली। अब पूरी दुनिया में योग का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा बिना एक पैसा खर्च किए लोग अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी योग का महत्त्व दुनिया के सामने आया था, जब लोगों ने योग के जरिए स्वयं को स्वस्थ रखने में सफलता पाई थी। उन्होंने कहा कि योग युगों-युगों से भारत की पहचान रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री-सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग कर लोगों को योग से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को योग कर स्वयं को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

मनोज तिवारी ने यमुना की जल धारा पर किया योग

भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में बह रही यमुना की जलधारा पर विशेष तौर पर बनाई गई नौका में योग किया। राजधानी के सोनिया विहार इलाके में हुए इस कार्यक्रम में उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी मौजूद थे। मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे ऋषियों-मुनियों की महान परंपरा पूरी दुनिया तक पहुंचनी चाहिए, जिससे सबका तन-मन स्वस्थ रहे और सभी लोग राष्ट्र के विकास में अपना योगदान कर सकें।    

सभी विधानसभाओं में हुआ योग कार्यक्रम

दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के सभी सांसदों-विधायकों और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अंतर्गत सभी विधानसभाओं में अलग-अलग पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने हजारों लोगों के साथ योग किया।

Leave a Reply

Next Post

रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर; गोल कर मनाया जश्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 21 जून 2023। पुर्तगाल के कप्तान और सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ियों में एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो यूरो 2024 के क्वालिफाइंग मैच में आइसलैंड के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप