न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली ने लिया महाकाल का आशीर्वाद; कुलदीप भी साथ दिखे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

उज्जैन 17 जनवरी 2026। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोहली को पुजारियों के साथ चलते और  ‘जय श्री महाकाल’ बोलते हुए देखा गया। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा इसलिए चर्चा में आ गई क्योंकि सीरीज 1-1 से बराबर है और तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है।

सीरीज में शानदार फॉर्म
कोहली पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में हैं। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 93 रनों की मैच-विनिंग पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीतकर सीरीज बराबर कर दी, जिससे तीसरे मैच का रोमांच बढ़ गया। ऐसे में कोहली का उज्जैन पहुंचना फैंस के बीच एक दिलचस्प विषय बन गया।

आईसीसी रैंकिंग में फिर नंबर-एक
लगातार रन बनाते हुए कोहली ने कई रिकॉर्ड्स फिर से जीवंत कर दिए हैं। न्यूजीलैंड सीरीज में शानदार शुरुआत के बाद वह आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में जुलाई 2021 के बाद पहली बार नंबर-एक पर लौट आए। यह 11वीं बार है जब कोहली शीर्ष पर पहुंचे हैं। पिछले छह मैचों में उनका प्रदर्शन अद्भुत रहा है। उनके हालिया स्कोर- 23, 93, 135, 102, 65* और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74* रन हैं।

  • पिछले 6 मैचों में कुल रन: 492
  • औसत: 123
  • स्ट्राइक रेट: 107.18
  • 2 शतक और 3 अर्धशतक

भारी रिकॉर्ड, भारतीयों में सबसे चैम्पियन
कोहली ने अक्तूबर 2013 में पहली बार रैंकिंग का शीर्ष स्थान हासिल किया था। अब तक वह 825 दिन नंबर-एक पर रह चुके हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा उन्हें ऑल-टाइम लिस्ट में 10वें स्थान पर रखता है, जहां शीर्ष पर वेस्टइंडीज के महान विवियन रिचर्ड्स (2,306 दिन) मौजूद हैं।

दूसरे वनडे में चूके, तीसरे में उम्मीद
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके और 23(29) पर आउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए लेकिन क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स से टकरा गई। अब जब सीरीज दांव पर है, भारतीय टीम को कोहली से उसी तरह की मैच-विनिंग पारी की उम्मीद है जैसी उन्होंने पहले मैच में खेली थी। मौजूदा सीरीज के बाद कोहली भारत के लिए अगला अंतरराष्ट्रीय मैच जून में खेलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

हार के बाद राज ठाकरे का संदेश- मराठी पहचान और महाराष्ट्र के लिए संघर्ष, संगठन करेंगे पुनर्निर्माण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 17 जनवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के बाद मराठी समाज और मराठी पहचान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिले, उनका संघर्ष मराठी भाषा, मराठी लोगों […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट