अवसंरचना पर 100 लाख करोड़ खर्च करेंगे, अगस्त में ईपीएफओ से 17 लाख लोग जुड़े : पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सरकार देश में अवसंरचना निर्माण पर 100 लाख करोड़ रुपये खर्च का लक्ष्य लेकर चल रही है। 10 लाख नौकरियां देने के लिए रोजगार मेले की शुरुआत के अवसर पर पीएम ने कहा, देश में अवसंरचना से संबंधित बड़े पैमाने पर हो रहे विकास कार्य युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर बना रहे हैं। उन्होंने कहा, निर्माण और पर्यटन दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें बहुत बड़ी संख्या में रोजगार मिलते हैं। इसलिए केंद्र सरकार इन पर व्यापक तरीके से काम कर रही है। पीएम ने कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हो रहे सारे कार्य, पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा दे रहे हैं। आस्था, अध्यात्म और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को भी देशभर में विकसित किया जा रहा है। ये सारे प्रयास, रोजगार सृजित कर रहे हैं। दूर-सुदूर में भी युवाओं को मौके दे रहे हैं।

मोदी बोले, दुनियाभर की कंपनियां भारत में अपनी फैक्टरियां लगाएं और दुनिया की मांग पूरी करें इसके लिए प्रक्रियाओं को सरल किया जा रहा है। बीते वर्षों में ईपीएफओ के आंकड़े बताते हैं कि रोजगार को लेकर सरकार की नीतियां से कितना लाभ हुआ है। इसी साल अगस्त में करीब 17 लाख लोग ईपीएफओ से जुड़े हैं। इनमें भी 8 लाख ऐसे हैं जो 18 से 25 साल की उम्र के हैं।

कर्तव्य पथ को भी याद रखें
पीएम ने कहा, आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें अपने कर्तव्य पथ को हमेशा याद रखना चाहिए। आपको जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया जा रहा है। 

कांग्रेस का तंज, 16 करोड़ नौकरियां कब देगी सरकार
कांग्रेस ने 75 हजार नियुक्ति पत्र दिए जाने पर तंज कसते हुए इसे इवेंटबाजी करार दिया है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, यह जुमला किंग की एक और इवेंटबाजी है।

Leave a Reply

Next Post

जनपद सदस्य ने रची थी बेबी एलीफैंट को मारने की साजिश, कहा था-हाथी विहीन कर देगा इलाका, 12 गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 23 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेबी एलीफैंट को मारकर दफनाने के मामले में वन विभाग की टीम ने नाबालिग सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य कोमल सिंह अभी फरार है। उसी ने हाथी के बच्चे को […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर