भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव और इफेक्टिव रहते हैं – शिव प्रकाश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 01 सितंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव और इफेक्टिव रहते हैं जिसकी वजह से हम संगठनात्मक आधार को हमेशा मजबूती देते हैं। भाजपा की यह विशेषता है कि विषम परिस्थितियों में कार्यकर्ता अपने कार्यों को अंतिम रूप देकर संगठन की मजबूती के लिए जुटा रहता है। हमें अपने लक्ष्यों को तय करके आगामी तीन वर्षों के लिए एक सशक्त कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। जिस दिशा में हमारा कार्यकर्ता जुट चुका है। हमारे कार्यकर्ता हमेशा एक धुरी होती है जो समाज के हर वर्ग को जोड़ा रहता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों पर अब पार्टी को और मजबूत करने की जिम्मेदारी है। हम सबको आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जुटना होगा। हजार दिन की कार्ययोजना हम सबने बना ही है जिस पर चलकर विधानसभा में हमें फिर से सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों के मुताबिक हमने भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लिया है जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रोड मैप हमने तैयार कर लिया है जिस दिशा में लगातार जुटे हुए हैं। निवेश को लेकर हमारी विदेश यात्रा सफल रही है जिसका प्रतिफल आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में दिखेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और दुनिया के सबसे बड़े नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। संगठनात्मक कार्यक्रमों और लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड सदस्य बनाने के लिए बधाई देते हुए प्रदेशभर से पहुँचे नए पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि भाजपा सालभर काम करने वाली पार्टी है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी व बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने कार्यशाला में मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल की भूमिका और विमर्श निर्माण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमको जो जिम्मेदारी मिला है, उसे नई टीम के साथ पूरी ताकत से करना है और इन मंचों से पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करना है। हमारा यह दायित्व है कि सरकार और पार्टी की दैनिक गतिविधियों को जनता तक हम नियमित रूप से पहुँचाकर सरकार और पार्टी के बारे में जनता में सकारात्मक धारणा को बढ़ाते हुए विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातों का तथ्यात्मक खंडन करें। श्री नबीन ने कहा कि सोशल मीडिया जनता से, विशेषकर युवाओं के साथ जुड़ने का सबसे तेज़ और प्रभावी माध्यम है। यह पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को उजागर करने और विपक्ष के झूठ का तत्काल प्रत्युत्तर देने हेतु एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि संगठनात्मक व्यवस्था को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करना चाहिए। वर्षभर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुँचती है। इस दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण कार्यशाला है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। श्री देव ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की ऊर्जावान टीम है और सभी अपनी भूमिका को निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आपस में मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। इस दिशा में हम सब जुटेंगे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में व्याप्त कुरीतियों का निराकरण कर लोगों में राष्ट्र प्रथम की भावना को जगाना है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन भारतीय समाज को अगले कुछ वर्षों में दिशा देने वाले हैं। सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता एवं नागरिक कर्तव्य इन पंच परिवर्तन को जीवन में उतार कर कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता कठोर परिश्रम और मेहनत के लिए जाने जाते है और यही कार्यकर्ता जन सेवा का कार्य करने में कभी पीछे नहीं हटते इसीलिए भाजपा कार्यकर्ता को एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता माना गया है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से चर्चा की।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यशाला में आये लोगों को अवाश्यक मार्गदर्शन दिया एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हम संगठन के एक कार्यकर्ता है जो संगठन के विस्तार के लिए लगातार कार्य करते हैं। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी समय-समय पर दी जाती है उन जिम्मेदारियां को समय पर पूरा करना होता है। भाजपा देश की सेवा करने वाली पार्टी है जो जनता के बीच में जाकर उनके सुख और दुख दोनों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की बदौलत ही प्रदेश में हमारी सरकार बनी है और कार्यकर्ता पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन अलग-अलग सत्रों में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया एवं आभार महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने माना। इस दौरान कार्यशाला में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: अवैध संबंध में पुजारी की हुई हत्या, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 01 सितंबर 2025। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबध ही हत्या का कारण बना। फिलहाल, पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी है। दरअसल, रविवार तड़के मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी की हत्या से […]

You May Like

सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब....|....भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग....|....गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान