12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: अवैध संबंध में पुजारी की हुई हत्या, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 01 सितंबर 2025। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबध ही हत्या का कारण बना। फिलहाल, पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी है। दरअसल, रविवार तड़के मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी एन्गल से जांच में जुटी इस दौरान पता चला कि मृतक जागेश्वर पाठक, पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया था। जिससे आरोपी और एवं उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक भी हो गया था। 

आरोपी मृतक से इसी अवैध संबंध के कारण बैर रखना था और शनिवार रात में सही समय देखकर अपने दोस्तों आरोपी हेमकुमार धुरी पिता हरिराम धुरी उम्र 26 वर्ष साकिन डढहा वार्ड 10 बोदरी थाना चकरभाटा,आरोपी धनराज बंदे पिता जवाहर लाल बंदे उम्र 21 वर्ष बनाक चौक माता चौरा के पास सिरगिट्टी,आरोपी मुकेश धुरी पिता चंद्रप्रकाश धुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमौरा थाना जरहा गांव जिला मुंगेली के साथ मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने उसे बाहर बुलाया और ईट और वाहन के सस्पेंशन पाइप से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर सभी वहां से फरार हो गए। 

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा और एसडी ओपी कोटा और थाना प्रभारी तखतपुर साथ ही ACCU की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने जुटी हुई थी। पुलिस की सक्रियता से 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे का अनशन चौथे दिन भी जारी, कहा- आज से बंद करूंगा पानी पीना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 01 सितंबर 2025। मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह अपने अनशन के चौथे दिन यानी आज से पानी पीना भी बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह गोली खाने को भी तैयार हैं, ताकि […]

You May Like

न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा