रानीदहरा वॉटरफॉल में हादसा: डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे का शव बरामद, दोस्तों संग मनाने गया था पिकनिक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 05 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले अंतर्गत बोड़ला थाना क्षेत्र के रानीदहरा जलप्रपात में बीते रविवार को डिप्टी सीएम अरूण साव का भांजा तुषार साहू लापता हो गया। जो अपने दोस्तों के साथ चिल्फी- सरोदा दादर से लौटकर रानीदहरा घूमने गया था।  शाम साढ़े पांच बजे की घटना है। जलप्रपात में पानी ज्यादा होने और लगातार बारिश के कारण टीम रेस्क्यू नहीं कर पा रही थी। वहीं आज सोमवार की सुबह सात बजे शव को जलप्रपात से बाहर निकाला गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ दुर्ग की टीम को बुलाई गई थी।

वहीं शव को पीएम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भेजा जा रहा है। इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस जांच कर रही है। मृतक युवक बेमेतरा का निवासी था। साथ ही भाजपा में पदाधिकारी था।

बीते साल भी हुआ था हादसा
इस जलप्रपात में बीते साल सितंबर माह में दो युवकों की मौत हुई थी। नहाने के दौरान दोनों युवक गहराई में जा समाए थे।  दो सितंबर शनिवार 2023 की शाम पांच बजे की घटना थी। दूसरे दिन तीन सिंतबर 2023 की सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया था। दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे। जो अपने 10 दोस्तों के एक साथ पिकनिक मनाने गए थे।

Leave a Reply

Next Post

अनुच्छेद 370 पर फैसला जनता पर थोपने के बजाय उनकी सहमति से लेना चाहते थे : पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अगस्त 2024।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 निरस्त करने के उनकी सरकार के फैसले के बारे में कहा कि ‘‘मेरे मन में यह बात बहुत स्पष्ट थी कि इस फैसले के क्रियान्वयन के लिए जम्मू कश्मीर की जनता को विश्वास […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस