अभिनेता मुकेश जे भारती पहुँचे बरेली

शेयर करे

फ़िल्म की सफलता की दुआ के लिए अभिनेता मुकेश जे भारती पहुँचे बरेली 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 30 अप्रैल 2022। हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म “प्यार में थोड़ा ट्विस्ट“ की निर्माता मंजु भारती हैं। यह फ़िल्म विवेक फ़िल्मस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। फ़िल्म के अभिनेता मुकेश जे भारती अपने फ़िल्म के अन्य कलाकार शोमा राठौड़ ( भाभीजी घर पर हैं फ़ेम अम्माजी ) तथा फ़िल्म की प्रोडूसर मंजु भारती के साथ अपने शहर बरेली पहुँचे तथा उन्होंने बरेली के धार्मिक स्थलों पर जाकर माथा टेका। जैसे धोपेश्वरनाथ मंदिर , मॉडल टाउन गुरुद्वारा व मज़ार और चर्च में जाकर फ़िल्म की सफलता की दुआ माँगी,  साथ ही बरेली के युवाओं से रूबरू होने के लिए रोहिलखंड बरेली इंटर्नैशनल यूनिवर्सिटी व खंडेलवाल कॉलेज का दौरा किया।  माननीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार जी ने अभिनेता मुकेश जे भारती को हार्दिक बधाई दीं तथा उत्तर प्रदेश सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। फ़िल्म का संगीत स्वर्गीय बप्पी लहिरी द्वारा दिया गया है जिसमें बप्पी लहिरी जी का गाया हुआ आख़िरी गीत है।

ये फ़िल्म बप्पी लहिरी की आख़िरी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में सारे जाने माने कलाकारों जैसे गोविंद नामदेव , राजेश शर्मा , अतुल श्रीवास्तव , अलका अमीन , शोमा राठौड़ जैसे दिग्गज़ कलाकारों ने काम किया है। इसमें मुकेश जे भारती व ऋचा मुखर्जी मुख्य किरदार में हैं । फ़िल्म ऑल इंडिया रिलीज़ हुई है तथा लोगों को लुभा रही है ।

Leave a Reply

Next Post

महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 01 मई 2022। देश में महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अभी राहत मिली […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास