महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 01 मई 2022। देश में महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज यानी एक मई से 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अभी राहत मिली हुई है। बता दें कि पिछले महीने यानी एक अप्रैल को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था। 

जानें आपके शहरों में कितनी बढ़ी है किमतें
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली के लोगों को आज से 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिए 2355.50 रुपये भुगतान करने होंगे। इससे पहले 2253 रुपये ही लगते थे। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 2351 रुपये से बढ़कर 2455 रुपये हो गई है। मुंबई में 2205 रुपये की जगह 2307 रुपये अब खर्च करने होंगे। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 2406 रुपये की जगह 2508 रुपये हो गई हैं। 

जानें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत  
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 949.5 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है। वहीं, लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये है, जबकि पटना में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है। क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत- आज से यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया।

Leave a Reply

Next Post

वार-पलटवार: जेलेंस्की का दावा- कमजोर हो गया रूस, विक्ट्री डे परेड में सजाने के लिए भी नहीं बचे हथियार.

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कीव/मास्को/वांशिगटन 01 मई 2022। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग अभी भी जारी है। इस युद्ध का आज 67वां दिन है, इसके बावजूद रूस की ओर से हमले बंद नहीं किए गए हैं। उधर, यूक्रेनी सेना भी रूसी सैनिकों को दक्षिण […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड