झारखंड को आज मिल जाएगा नेता प्रतिपक्ष! जानें रेस में कौन सा विधायक सबसे आगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 06 मार्च 2025। झारखंड विधानसभा चुनाव को लगभग तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, इसके बाद भी अब तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

रेस में बाबूलाल मरांडी का नाम सबसे आगे

बताया जा रहा है कि आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में विधायक दल के नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये दोनों नेता आज शाम रांची पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे। वहीं, बीजेपी के विधायक दल के नेता पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। प्रमुख दावेदारों में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह और धनबाद के विधायक राज सिन्हा का नाम शामिल हैं। वहीं, पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि बीजेपी ओबीसी वर्ग से किसी को यह जिम्मेदारी दे सकती है। ऐसे में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव और हटिया विधायक नवीन जायसवाल के नाम भी सामने आ रहे हैं, लेकिन रेस में बाबूलाल मरांडी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

बता दें कि पहले नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी थे, लेकिन चंदनकियारी सीट पर चुनाव हारने के बाद उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा। जब से ही भाजपा नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। विधायक दल के नेता की घोषणा में हो रही देरी पर सत्तारूढ़ दल लगातार बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं। प्रदेश में बजट सत्र की शुरुआत भी हो चुकी है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष नहीं होने से संवैधानिक पदों पर नियुक्ति में देरी हो रही है और इसके लिए पूरी तरह से बीजेपी जिम्मेदार है। उनका आरोप है कि बीजेपी पिछले 3 महीनों से इस मामले को जानबूझकर लटका रही है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रगति पर है जल जीवन स्कीम, सबको मिलेगा पानी : अरुण साव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 मार्च 2025। केंद्र सरकार राज्य सरकार पर जल जीवन मिशन को पूर्ण करने के लिए पूरा दबाव बनाए हुए हैं. राजनीतिक दल इस मिशन में हो रही देरी पर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इसकी आवश्यकता को ही […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक