योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा : ताम्रध्वज साहू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 17 अगस्त 2021.गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। प्राचीन काल में सहज रूप से योग हमारे जीवन में शामिल था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली ने कई रोगों को जन्म दिया है, जिनमें डायबिटीज प्रमुख है। योग के प्रति जागरूकता से जनमानस को लाभ मिलेगा। ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डायबिटीज रोग निवारक ‘योग‘ के सोशल वीडियो ब्राडकास्ट प्रसारण के लिए वीडियो ब्लॉग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. सत्यजीत साहू ने योग के चिकित्सकीय लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस वीडियो प्रसारण में योग प्रशिक्षिका सुश्री अन्नपूर्णा टिकरिहा के द्वारा योगासनों को सरलता पूर्वक करने के तौर-तरीके बताया गया। कार्यक्रम में माता कर्मा समिति के संस्थापक संतराम साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश के साहू संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सरिता साहू, आचार्य अनिमेशा नंद, आचार्य अर्पिता नंद सहित दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, सूरज दुबे, गुरू वस्वराज, नारायण प्रसाद परगनिहा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के महासचिव खोमेश साहू, योग शिक्षिका सुश्री वर्षा साहू, डॉ. योगिता टिकरिहा और देवेन्द्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

केएल राहुल को मैन ऑफ दा मैच मिलने पर इस खिलाड़ी ने उठाये सवाल, सिराज को बताया जीत का असली हीरो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 17अगस्त 2021. क्रिकेटर के एल राहुल को मैन ऑफ दा मैच मिलने से क्रिकेटर आकाश चोपड़ा काफी नाराज हुए. उन्होंने ने मैच का असली हीरो मोहम्मद सिराज को बताया. मालूम हो कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया ने 151 रन से टेस्ट जीतकर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण