एक्टर राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाएगा बस्तर का सहदेव, ‘बसपन का प्यार’ गाने से हुआ था फेमस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 नवंबर 2022। छ्त्तीसगढ़ में बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव दिरदो अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। बॉलीवुड की एक फिल्म में मशहूर एक्टर राजपाल यादव का बचपन का रोल अदा करेगा। बताया जा रहा है कि, फिल्म का नाम शबरी है। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग लोकेशन में होगी। दरअसल, सालभर पहले ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाने से नक्सलगढ़ का सहदेव दिरदो रातों रात फेमस हुआ था।

सहदेव ने बताया कि, वो वर्तमान में बस्तर के आदेश्वर एकेडमी में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा है। उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था। जिन्होंने कॉल किया था वो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से थे। उन्होंने पिंटू को बताया कि, एक्टर राजपाल यादव की फिल्म शबरी की शूटिंग CG के कवर्धा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में होनी है। इस फिल्म में राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करने सहदेव को ऑफर किया गया है। फिर पिंटू ने इस बात की जानकारी सहदेव को दी। सहदेव ने कहा कि, वो और पिंटू टीम से मिलने के लिए बस्तर से रवाना हो गए हैं।

इससे पहले भी कर चुका है काम

सहदेव के करियर की यह चौथी और बॉलीवुड के बड़े पर्दे के लिए यह पहली फिल्म होगी। इसने इससे पहले अजित जोगी, संघर्ष और बस्तर बॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ये फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। इनकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें रिलीज किया जाएगा। सहदेव को सिनेमा जगत में जाता देख बस्तर के लोगों में भी काफी खुशी का माहौल है। दरअसल, करीब 2-3 साल पहले सहदेव के टीचर ने इसकी क्लास रूम में ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए वीडियो बनाया था। यह वीडियो सालभर पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ था। कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस पर लिप्सिंग कर इंस्टाग्राम रील्स बनाई थी। देखते ही देखते सहदेव रातों-रात स्टार बन गया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी सहदेव के पास कई कॉल आए थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने भी सहदेव से मुलाकात की थी।

बादशाह ने भी बनाया वीडियो एल्बम

फेमस रैपर बादशाह ने भी सहदेव के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने पर म्यूजिक वीडियो एल्बम बनाया था। यह वीडियो एल्बम लोगों को खूब पसंद आया था। कुछ ही घंटे के अंदर करोड़ों लोगों ने इस वीडियो एल्बम को देख लिया था। बादशाह ने सहदेव को आर्थिक मदद भी की थी। इसके अलावा इंडियन आइडल के मंच से भी सहदेव को बुलाया गया था।

सहदेव के करियर की चौथी फिल्म

सहदेव ने इसने इससे पहले अजित जोगी, संघर्ष और बस्तर बॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ये फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। इनकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें रिलीज किया जाएगा।वायरल बॉय को बेहद चर्चित बायोपिक में अहम रोल मिला था। सहदेव को फिल्म के मेकर्स ने छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बचपन का किरदार निभाने के लिए फाइनल किया। अजीत जोगी छत्तीसगढ़ बनने के साथ ही सन 2000 से 2003 तक मुख्यमंत्री रहे थे। वे प्रदेश के प्रभावशाली नेता थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बना ली थी।

गिरौदपुरी में शूटिंग

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। पहले चरण के शूट में अजीत जोगी के बचपन को फिल्माया गया। अजीत जोगी का गांव और उनके बचपन की पढ़ाई, स्कूलिंग वगैरह को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि एक गरीब आदिवासी परिवेश का बच्चा कैसे प्रोफेसर बना, आईपीएस और आईएएस बना और कैसे देश के नए राज्य छत्तीसगढ़ का पहला मुख्यमंत्री। इस प्रोजेक्ट से अजीत जोगी की पत्नी रेणू जोगी जुड़ी हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया से हारकर इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर, भारत के पास टॉप पर पहुंचने का मौका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 नवंबर 2022। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। इस सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड की टीम वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इसका फायदा न्यूजीलैंड को मिला […]

You May Like

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव....|....'आप ये मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा': राहुल गांधी....|....छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत; गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां....|....सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत, घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार....|....न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए ऐसे 3 बीज जो महिलाओं को जरूर करने चाहिए डाइट में शामिल, सेहत हमेशा रहती है अच्छी....|...."अरविंद केजरीवाल के कैंपेन में 'बड़ी बोतलें'....": अमित शाह का शराब नीति को लेकर तंज....|....कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले....|....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा....|....कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत....|....दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा