पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार – घनश्याम राजू तिवारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रमनराज में रायपुर, बिलासपुर,बलौदाबाजार जैसी दर्दनाक गुंडाई जनता ने देखा है – काँग्रेस

भूपेश सरकार में कानून का राज है, कोई कितना भी बड़ा हो गलती बर्दास्त नही की जाएगी, कानून अपना काम कर रहा है – घनश्याम तिवारी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 14 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून और प्रशासन का राज है असंवैधानिक असामाजिक कार्यों के लिए कोई कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा, कानून अपना काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इन दिनों ट्वीट नेता हो चले हैं, मुद्दों से जूझती भाजपा लगातार झूठ, बेबुनियाद आरोप लगाकर शसक्त विपक्ष होने का झूठा प्रयास कर रही हैं, जिस घटना को लेकर जनहितकारी भूपेश सरकार पर गुंडाराज का आरोप लगाया जा रहा है वह ठीक उसी तरह झूठे आरोप है जिस तरह गोबर खरीदी योजना पर हास्य परिहास औऱ भ्रष्टाचार होने का झूठा आरोप लगाया जा रहा था, आज उसी गोबर योजना को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिलने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा रमन सिंह जी को शायद याद हो, तखतपुर पूर्व विधायक राजू सिंह छतरी संसदीय मंत्री के पुत्र द्वारा थाने में घुसकर थानेदार की पिटाई। सरगुजा भाजपा सांसद कमलभान सिंह के पुत्र देवेंद्र प्रताप द्वारा पत्रकार राकेश गुप्ता के  माता-पिता से मारपीट एवं थाने में तोड़फोड़, राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपाई गुंडों के द्वारा पथराव और कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न, जिसमें प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन के पैरों में गंभीर चोटें आई थी, बिलासपुर कांग्रेस कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओ पर रमन सिंह की पुलिस द्वारा खुलेआम  लाठियां भांजी गयी, बलौदा बाजार में छात्रों पर बर्बरता से लाठी भांजी गई, अनेक छात्र घायल हुए, राजधानी रायपुर भाजपा पार्षद द्वारा राजस्व निरीक्षक से मारपीट यह भी जनता ने देखा है। पाटन सड़क निर्माण लोकार्पण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडई शिलालेख पट्टी तोड़ना, कुर्सियां तोड़ना जैसी बड़ी प्रमुख घटनाएं जनता ने देखी है।

Leave a Reply

Next Post

एक्‍ट्रेस मौनी रॉय ने शेयर की ब्लैक आउटफिट में बेहद हॉट तस्वीरें, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सारिका स्वरुप-नागिन’ एक्‍ट्रेस मौनी रॉयअक्सर अपनी हॉट  तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं साथ ही उनकी फैन फौलोविंग भी काफी तगड़ी हैं। अब हाल ही मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन