विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद अफरीदी की टिप्पणी हुई वायरल, ‘ओवर कॉन्फिडेंस…’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 नवंबर 2023। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करने पर जहां भारतीय खिलाड़ी और फैंस निराश है वहीं पाकिस्तान इस पर काफी खुश दिखाई दे रहा है। भारत की हार को लेकर अब  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने लाइव टीवी पर एक बयान दिया। जिसमें  उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लेकर कहा  कि कई बार ओवर कॉन्फिडेंस आपको मरवा देता है।  दरअसल, जब वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भारतीय पारी  पावरप्ले में संघर्ष कर रही थी, तब अफरीदी ने एक टीवी डिबेट पर भारतीय बल्लेबाजों को टारगेट किया। शुभमन गिल के लापरवाही भरे शॉट और रोहित शर्मा के गैर जरूरी शॉट पर आउट होने के बाद शाहिद अफरीदी ने यह बयान दिया।  

जब टीम इंडिया ने मैच के 11वें ओवर में ही श्रेयस अय्यर के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया, तब शाहिद अफरीदी से एंकर ने पूछा कि क्या यह बड़ी गेम का प्रेशर है। इस पर अफरीदी ने कहा, ‘नहीं यह बड़े गेम का प्रेशर नहीं है। इनमें आत्मविश्वास है. पले बढ़े ही ऐसे हैं। ऐसी क्राउड के सामने खेलते रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से दबाव आधारित होता है, जब आप लगातार मैच जीतते ही जाते हो तो आप अति आत्मविश्वासी भी हो जाते हो। ये चीज आपको मरवा देती है। क्योंकि जिन गेंदों पर ये आउट हुए हैं, ये विकेट देने जैसी गेंद तो बिल्कुल नहीं थी। 

 बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम महज 240 पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने टारगेट को आसानी से चेज़ कर  फाइनल मुकाबला 6 विकेट से जीत दर्ज की।  

Leave a Reply

Next Post

झीरम नक्सली हमला; सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की एनआईए की याचिका, अब छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी मामले की जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 नवंबर 2023। झीरम घाटी नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हमले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे एनआईए को बड़ा झटका लगा है। अब इस मामले […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब