सीधी सड़क हादसे में अब तक 17 की मौत, 40 लोग घायल, सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सीधी 25 फरवरी 2023। चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर बड़खरा गांव में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में से आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। अभी तक नौ मृतकों की ही शिनाख्त हो सकी है। बता दें कि ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सीधी में थे, वे सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।

ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया…
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात नौ बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया। बताया जा रहा है कि सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों को 300-300 बसें भरकर लोगों को लाने का टारगेट दिया गया था। शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम खत्म हुआ।। सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच, पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी। तीनों बसों से 50 से 60 सवार थे।

हादसे में इनकी हुई मौत…

  • मनाऊ कोल पिता छुट्टन कोल 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चरका कोल पिता पुसे कोल 45 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चूड़ामन कोल पिता छोटे कोल 40 साल, निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • चूड़ामन की मां 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • रंगेश कोल की मां 60 साल, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन
  • गिरीराज जायसवाल पिता उदयभान जायसवाल 36 साल, निवासी ग्राम कतरकार थाना मझौही
  • ललकुमार रावत पिता रामूलाल रावत 29 साल, निवासी बधैया खास वार्ड 12 थाना जमोड़ी
  • रामराज रावत पिता बैशाखू रावत 30 साल, निवासी जमोड़ी
  • जमुना कोल पिता मड़िया कोल 60 साल, निवासी रामपुर नैकिन

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज रात में ही घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और SP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंचीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता कमलनाथ, अजय सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान की टीम का समर्थन करने पर लोगों ने दुकानदार से मंगवाई माफी, 'भारत माता की जय' के नारे भी लगवाए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पणजी 25 फरवरी 2023। गोवा के कैलंगुट में एक दुकानदार को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का समर्थन करना भारी पड़ गया। दरअसल, उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अपना समर्थन जाहिर करते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले