‘बुमराह-हार्दिक को रिलीज करना चाहता था मुंबई’, पूर्व क्रिकेटर बोले- रोहित ने बचाया था दोनों का करियर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 मार्च 2024। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम एक नए कप्तान के अंदर खेलती दिखेगी। 2013 के बाद पहली बार रोहित शर्मा इस लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। इस साल टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। हिटमैन को कप्तानी से हटाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मुंबई टीम मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना की थी। रोहित ने टीम को पांच खिताब दिलाए, लेकिन नए कोच मार्क बाउचर ने टीम में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह रोहित को खुलकर बल्लेबाजी करने देना चाहते हैं। ऐसे में उन पर से जिम्मेदारियों को हटाना जरूरी था। इसके लिए हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया। हार्दिक को 2022 आईपीएल से पहले रिलीज कर दिया गया था, अब वह फिर से टीम में वापसी कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने टीम के साथ अपने समय के दौरान मुंबई इंडियंस के कैंप की एक दिलचस्प घटना साझा की। उन्होंने कहा, ‘रोहित हमेशा अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहते हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या हैं। बुमराह 2014 में पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़े थे, लेकिन जब उन्होंने 2015 में अपना पहला सीजन खेला, तो उनके लिए सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्हें सीजन के बीच में रिलीज किया जाना था, लेकिन रोहित को लगा कि यह खिलाड़ी आने वाले समय में चमकने वाला है और उन्होंने मैनेजमेंट से उन्हें बरकरार रखने की अपील की थी। अब आपने देखा कि कैसे 2016 से बुमराह का प्रदर्शन अगले स्तर पर पहुंच गया।

पार्थिव ने कहा- ऐसा ही हार्दिक पंड्या के साथ भी है। जब वह 2015 में टीम में शामिल हुए, तो वह काफी शानदार रहे थे। हालांकि, 2016 में उनका सीजन खराब रहा। बात यह है कि जब आप एक अनकैप्ड खिलाड़ी होते हैं, तो फ्रेंचाइजी आपको जल्दी से रिलीज करती है और फिर आकलन करती है कि कोई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी या अन्य घरेलू मैचों में कैसा प्रदर्शन कर रहा है। इसके बाद ही उन्हें टीम में वापस लिया जाता है। हालांकि, रोहित ने ऐसा नहीं होने दिया। यही कारण है कि ये लोग बड़े खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहा हूं तो मैं जोस बटलर के बारे में बात कर सकता हूं। 2017 सीजन में रोहित शर्मा को लगा कि वह एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अधिक योगदान दे सकते हैं। इसलिए रोहित ने खुद को डिमोट किया और मैंने जो बटलर के साथ ओपनिंग की।’ मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। यह मैच दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि हार्दिक उस टीम के खिलाफ उतरेंगे, जिसे उन्होंने पिछले दो सीजन में बनाया है। 2022 में हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी, जबकि पिछले सीजन में गुजरात उपविजेता रही थी। इस सीजन गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल संभालेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज, बीजेपी-जेडीयू से इन चेहरों को मिल सकती है जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 15 मार्च 2024। बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा. बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों के मंत्री शपथ लेंगे. जेडीयू से पुराने चेहरे अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज को मौक़ा मिल रहा है. वहीं संजय झा के जगह महेश्वर हज़ारी को मंत्रिमंडल में […]

You May Like

राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता