भूल भुलैया 3 के बाद रोज़ सरदाना की नई उड़ान

admin
शेयर करे

नासिक की वादियों में ‘रोज़’ का नया रंग

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 फरवरी 2026। बहुचर्चित फ्रेंचाइज़ी भूल भुलैया 3 से जुड़ने के बाद रोज़ सरदाना अब अपने करियर की अगली रोमांचक उड़ान भर चुकी हैं। इस बार उनका ठिकाना है महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर नासिक, जहां वह Jesse Lever के साथ एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। हरी-भरी वादियों और मनमोहक लोकेशंस के बीच फिल्माए जा रहे इस शेड्यूल को कहानी का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि कथा से जुड़े विवरण गोपनीय रखे गए हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो रोज़ इस बार एक जीवंत और ऊर्जावान किरदार में नजर आएंगी, जो उनके अभिनय के नए आयाम दर्शकों के सामने खोलेगा।

रोज़ कहती हैं, “नासिक की ऊर्जा सचमुच खास है। यहां शूटिंग करना एक खूबसूरत अनुभव है, और जेसी के साथ काम करना बेहद सहज और मज़ेदार रहा।” लगातार विविध प्रोजेक्ट्स चुनते हुए रोज़ सरदाना अपने अभिनय सफर को मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं। नासिक का यह पड़ाव उनके करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ सकता है।

Leave a Reply

Next Post

कोर्ट के फैसले के बाद रो पड़े केजरीवाल, पत्नी ने कहा- सच की हमेशा जीत होती है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 फरवरी 2026। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान