सड़क हादसे में टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष की मौत: ट्रक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षकाओं को कुचला, दूसरी गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के बालोद में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में टीचर्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीता बघेल की मौत हो गई। वह अपनी एक साथी शिक्षिका मीना साहू के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही नीता बघेल की मौत हो गई, जबकि मीना साहू की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका नीता बघेल ग्राम चंदन बिरही में पदस्थ थीं।  उनकी परीक्षा में कॉपी जांचने में ड्यूटी लगी थी। इसके चलते रविवार का स्कूटी से अपनी एक साथी शिक्षिका मीना साहू के साथ जा रही थीं। अभी वे ग्राम भरदा में हनुमान मंदिर के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जैसे ही दोनों शिक्षिकाएं सड़क पर गिरीं, ट्रक का पहिया नीता बघेल के सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। 

इस बीच मौका मिलने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि नीता बघेल अपने पति से अलग मायके में रहती थीं। उनके दो बच्चे हैं। वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू ग्राम बोहारडीह की रहने वाली हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। शिक्षिकाओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं हादसे से टीचर्स एसोसिएशन में भी शोक की लहर है। 

Leave a Reply

Next Post

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम निकुम किसानों ने नोटों की माला पहनाकर किया स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 02 अप्रैल 2023 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम हेलीपैड पहुंचे । बघेल का यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। किसानों […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड