निर्माता अजय सोनी के म्युज़िक वीडियो “सिलवटें” में खुशबू और अरहान की खूबसूरत केमिस्ट्री

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 अप्रैल 2024। बॉलीवुड के विख्यात निर्माता अजय सोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस सेवन हॉर्स स्टूडियो के अंतर्गत एक रोमांटिक म्युज़िक वीडियो “सिलवटें” लॉन्च किया है। इसे नॉक्स म्युज़िक ने प्रेजेंट किया है। मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में आयोजित एक भव्य समारोह में लॉन्च हुए इस म्युज़िक वीडियो में खुशबू वैदया और अरहान पटेल की जोड़ी है। इस गीत के संगीतकार जय चक्रवर्ती, गीतकार अलौकिक राही और गायक बुद्धा एम. और बिरिना पाठक हैं। म्युज़िक वीडियो के प्रोजेक्ट हेड राज गुप्ता हैं जबकि सायन रे ने डायरेक्ट किया है। इस वीडियो लॉन्च की कॉन्फ्रेंस काफी ग्रैंड रही जहां प्रोड्यूसर अजय सोनी, शेखर सोनी, सह निर्माता सत्यम सोनी सहित कई सेलेब्रिटी गेस्ट्स भी उपस्थित रहे। सभी ने इस गीत को खूब पसन्द किया और अजय सोनी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। निर्माता अजय सोनी का कहना है कि नॉक्स म्युज़िक ने इस वीडियो को प्रस्तुत किया है। सिलवटें में खुशबू वैदया और अरहान पटेल की केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है। यह गाना फिल्मी स्टाइल में शूट किया गया है। लोकेशन भी खूबसूरत है। उम्मीद है कि दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा जाएगा। गाना 7 अप्रैल को आउट कर दिया जाएगा।

इस गाने की शूटिंग अंडमान निकोबार में हुई है। अजय सोनी ने कहा कि हम वहां एक गीत ऎक्ट्रेस खुशबू के साथ शूट करने गए थे लेकिन दो गाने शूट किए। खुशबू काम के प्रति बड़ी ईमानदार हैं। एक शॉट में पेड़ों को क्रॉस करते हुए खुशबू को भाग कर आना था लेकिन वह गिर गई, चोट लग गई, उसके बावजूद उन्होंने अपनी शूटिंग जारी रखी। यह गीत हमने दो दिनों में शूट किया है। पहले हम इसे मालदीप में शूट करने चाह रहे थे लेकिन डायरेक्टर ने हमें अंडमान निकोबार की लोकेशन के बारे में बताया और हम तुरंत तैयार हो गए।

अभिनेत्री खुशबू वैद्या ने कहा कि यह ड्रीमी गाना है और हर एज ग्रुप के लोगों के लिए है। इस गाने पर काफी समय से हम सब वर्क कर रहे थे। डायरेक्टर की स्टोरी बोर्ड देखकर मैं खुश हुई। अंडमान निकोबार की लोकेशन बहुत ही अद्भुत है। इस सॉन्ग शूट को लेकर मुझे चेन्नई एयरपोर्ट पर पूरी रात गुजारनी पड़ी थी। जबकि सायन कूलेस्ट और फ्लेक्सिबल डायरेक्टर हैं, कलाकारों को फ्रीडम भी देते हैं। यह गीत दरअसल टीम वर्क का नतीजा है। ऎक्टर अरहान पटेल ने कहा कि मैं इसकी शूटिंग पर खुशबू के साथ काफी सहज महसूस कर रहा था। सायन बहुत ही कूल डायरेक्टर हैं और अजय सोनी बेहद हँसमुख इंसान हैं। गायक बुद्धा ने इस गाने की दो लाइन सबको गाकर सुनाई और कहा कि यह गीत मेरे दिल के बहुत ही करीब है। जॉय चक्रवर्ती ने खूबसूरत ट्यून बनाई है।

Leave a Reply

Next Post

सुपरस्टार रणवीर सिंह टेलीशॉपिंग होस्ट की भूमिका में नज़र आएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 08 अप्रैल 2024। अपनी पहली ब्राण्ड फिल्म की अपार सफलता के बाद, भारत के नंबर 1 सेक्सुअल हेल्थ एवं वेलनेस ब्राण्ड, बोल्ड केयर ने अपने अनूठे कैम्पेन ‘टेकबोल्‍डकेयरऑफ़हर’ की अगली कड़ी पेश की है। ब्राण्ड की इस लेटेस्ट फिल्म में बोल्ड केयर के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप