‘वेल्ली’ बनकर अदाह शर्मा ने बढ़ाया सस्पेंस

admin
शेयर करे

अदाह शर्मा की ‘वेल्लीपंती’ का रहस्य

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 मार्च 2026। अपनी अलग अंदाज़ और दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदाह शर्मा ने एक बार फिर अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो से फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस मज़ेदार वीडियो में आदाह हल्के-फुल्के अंदाज़ में बताती हैं कि वह पिछले एक महीने से “वेल्ली ” हैं। उनका यह बयान सुनकर फैंस पहले तो चौंक जाते हैं, लेकिन जल्द ही समझ आते ही मुस्कुराने लगते हैं। वीडियो में अदाह बताती हैं कि एक प्रोड्यूसर ने अपनी फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल अचानक बदल दिया, जिसकी वजह से उनके कैलेंडर में खाली समय आ गया। इसी पर मज़ाक करते हुए वह खुद को “वेल्ली” कहती हैं यानी फिलहाल उनके पास काफी फ्री टाइम है। लेकिन वीडियो का असली मज़ा आखिर में आता है, जब अदाह एक छोटा सा ट्विस्ट जोड़ देती हैं।

क्लिप के अंत में वह इशारा करती हैं कि वीडियो में एक छिपा हुआ क्लू मौजूद है और फैंस से पूछती हैं कि वे अंदाज़ा लगाएँ कि इस खाली समय में वह कौन-सी “वेल्लीपंती” कर रही हैं। यही रहस्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अब सवाल यही है—क्या अदाह सच में सिर्फ “वेल्ली” हैं, या फिर यह उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट का स्मार्ट टीज़र है? 

Leave a Reply

Next Post

कुवैत छोड़ते वक्त रो पड़ीं उर्वशी रौतेला

शेयर करेएयरपोर्ट पर छलके उर्वशी रौतेला के आंसू (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 मार्च 2026। कभी रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सुर्खियाँ बटोरने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हाल ही में एक बेहद भावुक पल में नजर आईं। कुवैत एयरपोर्ट से रवाना होते समय उनकी आंखों में आंसू […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र