भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

ईटानगर, 29 सितंबर 2026। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी और अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे नामपोंग नाला के पास हुई। यहां 21 असम राइफल्स के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे, जहां भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है। इसी दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने गश्ती दल पर अचानक गोलीबारी कर दी। हमले में 42 वर्षीय हवलदार जांखोकाई कूकी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। चार अन्य जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

एनएससीएन (के-वायए) पर शक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक सुरक्षा एजेंसियों या असम राइफल्स की ओर से हमलावरों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान तेज कर दिया है और संदिग्ध उग्रवादियों की तलाश की जा रही है। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडु ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने चांगलांग थाने के प्रभारी अधिकारी को मौके से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। भारत-म्यांमार सीमा से लगे चांगलांग जिले में पहले भी उग्रवादी संगठनों की गतिविधियां सामने आती रही हैं। सीमा के दोनों तरफ सक्रिय उग्रवादी समूहों की आवाजाही के कारण यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

Leave a Reply

Next Post

नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक

शेयर करेसंगठन और चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026। नई दिल्ली में मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इसकी अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। इस बैठक […]

You May Like

लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप....|....भारत-यूएस संबंधों पर जयशंकर का बड़ा बयान....|....'पितृसत्तात्मक व्यवस्था खत्म करने का समय आ गया'....|....नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक....|....भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला....|....मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन