फेसबुक-इंस्टाग्राम भी नशे की तरह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जोधपुर, 16 नवंबर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और समाज में व्यसनों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नशा केवल रासायनिक ड्रग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि चाय-कॉफी के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच भी आज नशे का रूप ले रहे हैं। हर तरह का व्यसन व्यक्ति की संवेदनशीलता और जागरूकता को कम करता है। मोहन भागवत राजस्थान के जोधपुर में आयोजित ‘मरु निनाद’ घोष शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मोहन भागवत ने कहा कि समाज में नशे के कई रूप हैं। केवल रासायनिक ड्रग्स ही नहीं, बल्कि चाय-कॉफी और सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल भी व्यसन बन सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब किसी भी तरह के नशे का आदी हो जाता है, तो उसकी सोचने-समझने की क्षमता, संवेदनशीलता और जागरूकता प्रभावित होती है। इसका असर केवल व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है।

संघ प्रमुख ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को जाति, भाषा और राज्य का भी नशा हो जाता है। व्यक्ति को इन पहचानों के प्रति जरूरत से ज्यादा लगाव रखने के बजाय समाज की एकता को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इन सभी तरह के व्यसनों से दूर रहेगा, उसका जीवन सुखी रहेगा।

भागवत ने सामाजिक बुराइयों पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा इंसान को अचेत बना देता है और उसकी प्रगति में बाधा पैदा करता है। इसलिए पूरे समाज को एकजुट होकर हर तरह के व्यसन और बुराइयों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।

अंग्रेजों की नीतियों का जिक्र करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने भारत की अपनी शिक्षा पद्धति को नष्ट कर दिया और उसकी जगह अपनी शिक्षा व्यवस्था थोप दी। इसके परिणामस्वरूप देश के संपन्न लोग भी निर्धन हो गए।
उन्होंने कहा कि अंग्रेज अच्छी तरह समझ गए थे कि जब तक भारतीय जागरूक और सचेत रहेंगे, तब तक उन्हें हराना आसान नहीं होगा। इसी वजह से उन्होंने देश को एक तरह के भ्रम और नशे में धकेलने का प्रयास किया।

वर्तमान परिस्थितियों को नाजुक बताते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि यदि पूरा समाज एकजुट होकर खड़ा हो जाए, तो किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संघ की कार्यपद्धति बेहद सरल है। संगठन का मुख्य उद्देश्य पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोना और उसे संगठित शक्ति के रूप में आगे बढ़ाना है। भागवत ने सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज को सभी तरह की बुराइयों से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार

शेयर करेबिना अनुमति किया था अबॉर्शन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर, 16 नवंबर 2026। पुलिस ने नाबालिग किशोरी का नियम विरुद्ध तरीके से गर्भपात कराने के मामले में एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने शासन से आवश्यक अनुमति लिए बिना ही नाबालिग का अबॉर्शन किया था। पुलिस इस […]

You May Like

नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार....|....फेसबुक-इंस्टाग्राम भी नशे की तरह....|....रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस!....|....एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे....|....छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार....|....द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद....|....छठ महापर्व: श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य....|....संतकबीरनगर में किसानों पर बरसाईं गोलियां....|....कुदरत भी नहीं चाहती कि आदिवासी विरोधी भाजपा के फर्जी इवेंट में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हों, इसलिए नहीं पहुंचे नितिन नबीन -दीपक बैज....|....‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन-चैपाल और कोयला खदानों के पीड़ितों का दर्द बांटने सुखदेव भगत का तीन दिवसीय दौरा