‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन-चैपाल और कोयला खदानों के पीड़ितों का दर्द बांटने सुखदेव भगत का तीन दिवसीय दौरा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 16 नवंबर 2026। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के आगामी 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सरगुजा संभाग पहुंचकर पीड़ित परिवारों का दर्द सुनेंगे और ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत बूथ स्तर पर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ शंखनाद करेंगे। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की पोल खोलेंगे। छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हाथों लूटने का षड्यंत्र चल रहा है। परसा, केते बासन और तारा कोल ब्लॉक के नाम पर सरगुजा और जशपुर के मूल निवासियों को उजाड़ा जा रहा है, उनकी ग्राम सभाओं के अधिकारों का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक नहीं रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सरगुजा-जशपुर अंचल के मूल निवासियों, किसानों और आदिवासियों को उनकी ही जमीनों से बेदखल करने के लिए कॉरपोरेट घरानों को खुली छूट दी जा रही है। ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान इस जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी तानाशाही के खिलाफ सीधी हुंकार है। कोल ब्लॉको के विस्तार के लिए ग्राम सभाओं की फर्जी सहमतियां बनाई जा रही हैं या उनकी आवाज को कुचला जा रहा है। परसा, केते बासन और तारा कोल ब्लॉकों से प्रभावित परिवारों को आज तक न तो उचित मुआवजा मिला है और न ही रोजगार। विस्थापित दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि चुनावी वादों के विपरीत, भाजपा सरकार आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर कर रही है। सरगुजा का आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान, पर्यावरण और आजीविका खो रहा है। जल-जंगल-जमीन बचाने की उनकी दशकों पुरानी लड़ाई को दमनकारी नीतियों से कुचला जा रहा है। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आदिवासी हितों को गिरवी रख दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि यह सरकार किसका विकास चाहती है? जनता का या कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों का? प्रदेश के आदिवासियों को उजाड़कर और उनकी रोटियों पर लात मारकर होने वाला विकास विनाश है, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। दिल्ली के इशारे पर छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लूटने की छूट नहीं दी जाएगी। प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ जनता की ढाल बनेगी।

Leave a Reply

Next Post

कुदरत भी नहीं चाहती कि आदिवासी विरोधी भाजपा के फर्जी इवेंट में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हों, इसलिए नहीं पहुंचे नितिन नबीन -दीपक बैज

शेयर करेडबल इंजन सरकार में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के ‘अबुआ राज’ के सपनों का हो रहा चीरहरण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 16 नवंबर 2026। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर पावन स्मरण करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कुदरत भी नहीं चाहती कि आदिवासी विरोधी भाजपा […]

You May Like

कुदरत भी नहीं चाहती कि आदिवासी विरोधी भाजपा के फर्जी इवेंट में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हों, इसलिए नहीं पहुंचे नितिन नबीन -दीपक बैज....|....‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन-चैपाल और कोयला खदानों के पीड़ितों का दर्द बांटने सुखदेव भगत का तीन दिवसीय दौरा....|....‘पाउडर’ में रेवती महुरकर का दमदार अंदाज....|....'पिछली सरकारों ने न आदिवासियों को समझा और न ही उनकी परवाह की'....|....भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता....|....नितिन नवीन का 'दिमागी नक्सलियों' पर बड़ा बयान....|....दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर दवा व्यापारी से 4 लाख की वसूली, युवती पर केस दर्ज....|....पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी....|....भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल....|....जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री