पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, शांति वन पहुंची प्रियंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 नवंबर 2024। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 135वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भी अपने परदादा पंडित नेहरू को याद किया। उन्होंने पंडित नेहरू के एक वाक्य को लिखते हुए कहा कि  ‘दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है।’ दशकों के संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बदले जब हमने आजादी हासिल की, तब भी ऐसे लोग थे जो भोली-भाली जनता को डराने और बहकाने की सियासत करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने डटकर उनका मुकाबला किया।

प्रियंका गांधी ने लिखा कि ‘जनता में डर फैलाने वाले लोग जनता के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हो सकते। जनसेवक सीना तानकर सबसे आगे खड़े होते हैं ताकि लोग निडर होकर जी सकें। पंडित नेहरू जी ने जनता को हमेशा निडरता और नि:स्वार्थ सेवा की सीख दी तो दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के हर पड़ाव पर जनता को सर्वोपरि रखा।’

बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है ये दिन
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था और वे बच्चों को भारत का भविष्य मानते थे। पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाने लगा। यह दिन बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। 

राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी – ‘हिंद के जवाहर’ के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तम्भ हैं और हमेशा रहेंगे।’

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा उपचुनाव: बिहार में सबसे कम तो मेघालय में पड़े सर्वाधिक वोट, 31 विधानसभा सीटों पर 50 से 90 फीसदी मतदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 नवंबर 2024। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 50 से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। मेघालय में पश्चिमी गारो हिल्स जिले की एकमात्र गैंबेग्रे सीट पर सबसे अधिक 90.84 प्रतिशत मतदान […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा