रोबोटिक्स के जरिये होगी सरहद की सुरक्षा, बीएसएफ और आईआईटी मद्रास के बीच नए संस्थान के गठन पर करार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 नवंबर 2025। अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा अब एआई आधारित निगरानी प्रणाली और रोबोटिक्स के माध्यम से होगी। बीएसएफ ने आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर इस बारे में अलग से एक संस्थान का गठन करने के लिए समझौता किया है। ‘सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी इन सीमा सुरक्षा’ यानी सीएआरटीएस नाम का यह संस्थान एआई आधारित तकनीक से सीमा सुरक्षा की अत्याधुनिक प्रणाली विकसित करेगा। इस एमओयू पर बीएसएफ ग्वालियर अकादमी के निदेशक डॉक्टर शमशेर सिंह और आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर मनु संथानम ने हस्ताक्षर किए। यह संस्थान एआई आधारित स्मार्ट सर्विलेंस सिस्टम और सीमा निगरानी के लिए रोबोटिक्स आधारित समाधान विकसित करेगा। बीएसएफ ने कहा कि यह संस्थान एक ऐसा तकनीकी मंच बनेगा जहां उसकी मैदानी आवश्यकताओं और आईआईटी की तकनीकी विशेषज्ञता का समन्वय होगा। 

इन क्षेत्रों में होगा काम
बीएसएफ ने बताया कि यह संस्थान सेंसर नेटवर्क, इंटीग्रेटेड ऑब्जर्वेशन सिस्टम, ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, तस्करी रोकथाम व संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, दुर्गम चौकियों पर तैनात जवानों के लिए तकनीकी सहायक उपकरण, संचार एवं डेटा सुरक्षा समाधान, खुफिया सूचना विश्लेषण हेतु तकनीक के विकास जैसे क्षेत्रों में भी कार्य करेगा। बीएसएफ ने कहा कि इस साझेदारी के जरिये स्वदेशी तकनीकी समाधान विकसित होंगे। भारत में ही उच्च स्तरीय अनुसंधान किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा क्षेत्र में आयात निर्भरता भी कम होगी।

Leave a Reply

Next Post

विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का सम्मेलन: सीएम योगी बोले- न्याय नागरिक की सुरक्षा व उन्नत भविष्य का आधार बनना चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 21 नवंबर 2025। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले