खेत बना क्रिकेट का मैदान, जशपुर की 5 आदिवासी बेटियां बनीं नेशनल प्लेयर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 13 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पांच आदिवासी बेटियों ने साबित कर दिया है कि मेहनत और जज्बे से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। जशपुर के सरकारी प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रहने वाली ये लड़कियां अब नेशनल क्रिकेट खिलाड़ी बन गई हैं। इनमें से आकांक्षा रानी को बीसीसीआई की अंडर-19 टीम में चुना गया है, जबकि तुलसिका भगत, एंजिल लकड़ा, नितिका बाई और अल्का रानी कुजूर अंडर-15 नेशनल टूर्नामेंट खेल रही हैं। इन बेटियों ने हॉस्टल के पास स्थित खेतों में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया। शुरुआत में इनके पास न तो कोच था और न ही क्रिकेट खेलने का साधन। छात्रावास की अधीक्षक पंडरी बाई ने इन्हें पहली क्रिकेट किट दिलवाई। उन्होंने बताया कि शुरुआत आकांक्षा से हुई। पंडरी ने अपनी बेटी आकांक्षा के लिए कोच रखा, जो मेहनत के बल पर स्टेट टीम तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने सोचा कि हॉस्टल की बाकी लड़कियां भी आकांक्षा की तरह आगे बढ़ सकती हैं।

पंडरी बाई ने कोच संतोष कुमार से बात की। कोच ने सहमति जताई कि वे आकांक्षा के साथ हॉस्टल की दूसरी लड़कियों को भी ट्रेनिंग देंगे। एक ही फीस में सभी लड़कियों को सिखाने का फैसला लिया गया। धीरे-धीरे इन बच्चियों ने अपने खेल में सुधार किया और अब नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना रही हैं। आकांक्षा के पिता शंकर राम खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण उनका सपना अधूरा रह गया। उन्होंने अपनी बेटी के लिए वह सपना पूरा करने का ठाना। शंकर और उनकी पत्नी पंडरी ने खेत को मैदान में बदला और अपनी सैलरी से पैसे बचाकर कोच को रखा। तत्कालीन कलेक्टर रवि मित्तल की मदद से मैदान में नेशनल पिच तैयार की गई।

शुरुआत में समझ नहीं आया कि आगे कैसे बढ़ा जाए, तब आकांक्षा के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। जशपुर जिले के बीसीसीआई सचिव अनिल श्रीवास्तव ने आकांक्षा के बैटिंग वीडियो देखे और उनके टैलेंट को पहचाना। उन्होंने खुद आकर परिवार से मुलाकात की और आगे का रास्ता दिखाया।

बेटियों की सफलता का संदेश

इन बेटियों ने दिखा दिया कि अगर सही मार्गदर्शन और मेहनत हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। आज ये लड़कियां न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं। इनके संघर्ष और सफलता की कहानी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2025: श्रेयस अय्यर बने पंजाब किंग्स के कप्तान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जनवरी 2025। श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 सीज़न के लिए पंजाब किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस बड़े कदम के साथ ही अय्यर आईपीएल के इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज करने जा रहे हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप