जम्मू में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी, 15 की मौत, 40 घायल, 20 जीएमसी रेफर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 30 मई 2024। जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफेर किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी को जा रही था। बस का नंबर है- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'देश को बचाने का आखिरी मौका...', 7वें चरण की वोटिंग से पहले मनमोहन सिंह की मतदाताओं से अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 मई 2024। 91 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को मतदान करने से पहले पंजाब के मतदाताओं से भावनात्मक अपील की है। उन्होंने कहा, “हमारे लोकतंत्र और संविधान को निरंकुश शासन द्वारा बार-बार किए जाने […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च